Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

नगर सरकार बनाने कार्यकर्ता कस लें कमर – शेषराज हरबंस…     

जांजगीर-चांपा। आगामी नगरीय निकाय चुनाव में पिछली बार हुई कांग्रेस की ऐतिहासिक विजय को। पुनः दोहराने सभी कार्यकर्ता कमर कस लें। उक्त बातें पामगढ़ विधायक शेषराज हरबंस ने नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा कैफेटेरिया मेला मैदान में आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान कहीं उन्होंने कहा की यह चुनाव हम सबके लिए काफी महत्वपूर्ण है पिछले 5 वर्षों में कांग्रेस सरकार द्वारा शिवरीनारायण नगर को विश्व मानचित्र पर स्थापित किया तथा विकास कार्यों के नए आयाम तय किए हैं इन्हीं मुद्दों को लेकर लोगों के बीच जाकर आशीर्वाद प्राप्त किया जाएगा। मुझे पूरा विश्वास है कि नगर की जनता पुनः हमें आशीर्वाद देगी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष विवेक सिसोदिया ने कहा कि आगामी नगर पंचायत चुनाव में ज़िताऊ और टिकाऊ प्रत्याशियों का चयन नगर के समन्वय समिति के सदस्यों की सहमति से किया जाएगा। पिछले 1 वर्ष से प्रदेश भाजपा सरकार में विकास का कार्य पूरी तरह से रुका हुआ है। प्रदेश भाजपा सरकार हर मामले में पूरी तरह से असफल रही है। आगामी चुनाव में कांग्रेस राज के विकास कार्य और वर्तमान प्रदेश भाजपा सरकार की नाकामी को लोगों तक ले जाने की अपील की। बैठक को जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष अंजनी तिवारी,जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रिंस शर्मा, इंका नेता नारायण खंडेलिया, निरंजन अग्रवाल,देवेंद्र देबू अग्रवाल,बृजेश विक्कू केसरवानी, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सतीश गुप्ता ने भी संबोधित कर कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर नई ऊर्जा के साथ नगर पंचायत चुनाव में कांग्रेस का परचम लहराने कार्य करने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शत्रुघ्नदास महंत ने व आभार प्रदर्शन नगर कांग्रेस अध्यक्ष रवि बबलू सोनी ने किया। कार्यक्रम उपरांत अध्यक्ष एवं पार्षद पद के इच्छुक उम्मीदवारों द्वारा आवेदन पत्र के साथ अपनी अपनी देवदारी पेश की। इस अवसर पर प्रमुख रूप से मनोज तिवारी, राजेंद्र यादव, गुलजीत सिंह गांधी, सरोज सारथी,रूपेश केडिया,लाडलीमोहन शर्मा,अशोक शर्मा, ओम सोनी,राकेश शर्मा,रामचरण कर्स, कृष्ण कुमार भट्ट,विजय सारथी, राजा सिद्दीकी भोलू यादव हरदेव चौहान, लक्ष्मण चौहान, मुकेश मानिकपुरी, आशा मानिकपुरी, संतोष यादव, आशा शर्मा, सागर केसरवानी, भुनेश्वर केसरवानी, दुष्यंत केसरवानी, सुधांशु तिवारी सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे।

See also  मुख्यमंत्री के हाथों बस्तर के ग्राम पंचायत बबूसेमरा की जुनी नाग और डोमीनी को मिला पक्का मकान...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!