Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

ग्राम खोखरा की महिलाओं ने किया SP ऑफिस का घेराव, अवैध शराब के खिलाफ सड़कों पर उतरीं महिलाएं

जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां गांव की महिलाएं अब अवैध शराब और नशीले पदार्थों के खिलाफ खुलकर मैदान में उतर आई हैं। आबकारी विभाग की सुस्ती के चलते गांवों में कच्ची महुआ शराब और गांजे की बिक्री धड़ल्ले से जारी है, जिससे महिलाएं बेहद परेशान हैं।

जिला मुख्यालय से लगे ग्राम पंचायत खोखरा में हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि सैकड़ों महिलाएं, महिला कमांडो के साथ आज सीधे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच गईं। महिलाओं का साफ कहना है कि गांव में खुलेआम अवैध शराब बेची जा रही है, जिससे परिवार और समाज दोनों बर्बाद हो रहे हैं।

See also  ग्राम खपरी दोहरे हत्याकांड का 48 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

जहां महिलाओं का साफ आरोप लगाते हुए कहा कि हमारे घर बर्बाद हो रहे हैं, पुरुष नशे में डूबते जा रहे हैं… अब हम चुप नहीं बैठेंगे! महिलाओं ने पुलिस अधीक्षिका से मिलकर ज्ञापन सौंपा और सख्त कार्रवाई की मांग की। इस पर पुलिस अधीक्षिका ने तुरंत कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

अब बड़ा सवाल यह है कि क्या इस बार अवैध शराब के कारोबार पर सच में लगाम लगेगी, या फिर महिलाओं का यह गुस्सा भी कागजों तक ही सीमित रह जाएगा?

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!