Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

महिला एवं बाल विकास मंत्री भेड़िया ने दल्लीराजहरा में 02 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन…

महिला एवं बाल विकास मंत्री भेड़िया ने दल्लीराजहरा में 02 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

खल्लारी में विकासखंड स्तरीय छतीसगढ़िया ओलंपिक खेल का किया शुभारंभ

रायपुर। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री अनिला भेड़िया ने आज बालोद जिले के डौण्डी विकासखण्ड के नगर पालिका परिषद दल्लीराजहरा में 02 करोड़ 3 लाख 54 हजार रुपये की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया तथा नागरिकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मंत्री भेड़िया ग्राम खलारी में आयोजित विकासखंड स्तरीय छतीसगढ़िया ओलंपिक खेल के शुभारंभ कार्यक्रम में भी शामिल हुई। उन्होंने 0-18 वर्ष के बालक एवं बालिका वर्ग के 100 मीटर दौड़ का शुभारंभ किया। उन्होंने जिला सहकारी केंद्रीय बैक दल्लीराजहरा में आयोजित कार्यक्रम में राजीव गांधी किसान न्याय योजना के हितग्राहियों को द्वितीय किस्त की राशि अंतरित होने पर बधाई दी तथा किसानों को शॉल व श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया।

See also  अंबिकापुर: मेडिकल कॉलेज की 7 एकड़ जमीन पर चला प्रशासन का बुलडोजर; फर्जी पट्टे बनाकर जमाया था कब्जा, पथराव के बीच 37 मकान ध्वस्त

महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले साढ़े चार वर्षों में छत्तीसगढ़ राज्य ने सभी क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल कर विकास की नई कीर्ति हासिल की है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के कुशल नेतृत्व में पिछले साढ़े चार वर्षों में हुए विकास कार्यो की मुक्तकंठ से सराहना की। इस अवसर पर उन्होनंे राज्य सरकार द्वारा संचालित की जा रही राजीव गांधी किसान न्याय योजना, भूमिहीन किसान मजदूर न्याय योजना, बेरोजगारी भत्ता योजना, गोधन न्याय योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के अलावा छत्तीसगढ़िया ओलंपिक, राजीव युवा मितान क्लब के महत्व एवं उद्देश्यों के संबंध में प्रकाश डालते हुए, इसे राज्य के विकास के लिये मील का पत्थर बताया। उन्होनें कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार जहंा एक ओर छत्तीसगढ़ की संस्कृति रीति-रिवाज, खान-पान, परंपरा आदि का संरक्षण व संवर्धन करने का कार्य कर रही है, वहीं दूसरी ओर गरीब बच्चों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध कराने हेतु स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों एवं ग्रामीण औद्योगिक पार्क की स्थापना, 65 प्रकार के लघु वनोपज की खरीदी जैसे अनेक अभिनव कार्यो की शुरूआत की है। इस दौरान नगर पालिका परिषद दल्लीराजहरा के अध्यक्ष सिब्बू नायर, जिला पंचायत सद्स्य करिश्मा सलामे, जनपद पंचायत डौंडी की अध्यक्ष बसंती दुग्गा, जनपद पंचायत डौंडी के उपाध्यक्ष पुनीत सेन, जनपद सदस्य डौंडी यशराम राणा सहित पीयूष सोनी एवं जन प्रतिनिधिगण और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!