Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

मैग्नेटो मॉल के पास महिला की मौत, कार ने उड़ाया…

बिलासपुर। शहर के रामा मैग्नेटो मॉल के पास आज सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक तेज रफ्तार कार ने दो महिलाओं को जबरदस्त टक्कर मारी। इस हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक मृतक महिला का नाम अंजू टंडन है, जो मुंगेली निवासी थी और बिलासपुर के रामा मैग्नेटो मॉल में काम करती थी। आज सुबह जैसे ही वह काम पर निकली, व्यापार विहार की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे रौंद दिया। महिलाओं को टक्कर मारने के बाद कार सड़क किनारे खड़ी कंटेनर से टकराई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक महिलाओं को टक्कर मारने के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया है। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर मृतिका के परिजनों को सूचित किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं, हादसे के बाद से फरार कार चालक की तलाश की जा रही है।

See also  नींबू-मिर्च लेकर श्मशान घाट पहुंचे दर्जनभर लोग गिरफ्तार, पूछताछ जारी...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!