Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

गेमन पुल से महिला ने लगाई छलांग, मछुआरों की सूझबूझ से बची जान, पारिवारिक तनाव बताया कारण

जांजगीर-चांपा। चांपा के गेमन पुल से आज एक महिला ने आत्महत्या की कोशिश की, लेकिन नदी में मौजूद मछुआरों ने समय रहते जान बचा ली। महिला हरदी अमोदा की रहने वाली है और पारिवारिक तनाव से परेशान बताई जा रही है। चांपा नगर के व्यस्त गेमन पुल पर सुबह लगभग 11:30 बजे यह घटना हुई जब महिला अचानक पुल की रेलिंग पार कर नदी में कूद गई। आसपास मौजूद लोगों के अनुसार, महिला काफी देर से पुल पर टहल रही थी और मानसिक रूप से अस्थिर दिख रही थी।

नाव में मौजूद मछुआरों ने दिखाई तत्परता

घटना के वक्त नदी में मछली पकड़ रहे स्थानीय मछुआरों की नजर महिला पर पड़ी। उन्होंने बिना समय गंवाए अपनी नाव महिला की ओर मोड़ी और उसे पानी से बाहर निकाल लिया। मछुआरों की इस सूझबूझ और तेजी से की गई मदद से महिला की जान बच सकी।

See also  वेयरहाउस प्रबंधक पर कस्टम मिलिंग के चावल की क्वालिटी पास करने के एवज में पैसे लेने का आरोप, लेनदेन को लेकर प्रबंधक व मिलर के बीच हंगामा...

पुलिस पहुंची मौके पर, महिला थाने में सुरक्षित

जानकारी मिलते ही चांपा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और महिला को अपनी हिरासत में लेकर थाने लाई। पुलिस के अनुसार, महिला का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है और फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। मेडिकल परीक्षण भी कराए जाने की संभावना है।

Advertisment

पारिवारिक विवाद की वजह से मानसिक तनाव

प्रारंभिक पूछताछ में महिला ने बताया कि वह पति के व्यवहार और पारिवारिक विवादों से काफी दिनों से परेशान चल रही थी। इसी कारण उसने यह कदम उठाया। हालांकि पुलिस अभी मामले की पूरी जांच कर रही है और महिला के परिवार से भी संपर्क किया जा रहा है।

See also  स्वच्छता ही सेवा की पहल में ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल की एक और कदम...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!