Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

किसे नहीं पीना चाहिए नींबू पानी?

गर्मियों में अक्सर लोग अपने शरीर को ठंडक पहुंचाने के लिए नींबू पानी पीते हैं। क्या आपको भी नींबू पानी पीना पसंद है? नींबू पानी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन कुछ लोगों को नींबू पानी का सेवन करने से बचना चाहिए वरना उनकी सेहत पर नेगेटिव असर पड़ सकता है। आइए नींबू पानी पीने के कुछ साइड इफेक्ट्स के बारे में भी जानकारी हासिल कर लेते हैं।

किडनी स्टोन के मरीज सावधान

हेल्थ एक्सपर्ट्स अक्सर किडनी स्टोन के मरीजों को नींबू पानी से परहेज करने की सलाह देते हैं। आपको बता दें कि नींबू पानी में ऑक्सलेट होता है। किडनी स्टोन के मरीजों को हाई ऑक्सलेट चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए। अगर आप अक्सर ज्यादा नींबू पानी पीते हैं, तो आपकी किडनी में पथरी पैदा होने की संभावना भी बढ़ सकती है।

See also  CG: पिता- पुत्र की जान लेने वाले भालू का मिला शव, मौत की वजह तलाशने में जुटा वन विभाग...

दांतों के लिए नुकसानदायक

आचार्य बालकृष्ण के मुताबिक नींबू का नेचर एसिडिक होता है और यही वजह है कि ज्यादा नींबू पानी पीने की वजह से दांतों की सेहत डैमेज हो सकती है। अगर आपको दांतों में झनझनाहट या फिर सेंसिटिविटी महसूस होती है, तो आपको नींबू पानी नहीं पीना चाहिए वरना दांतों से जुड़ी ये समस्या बढ़ सकती है। अगर आप अपनी टीथ हेल्थ को मजबूत बनाए रखना चाहते हैं, तो आपको लिमिट में रहकर ही नींबू पानी का सेवन करना चाहिए।

Advertisment

बढ़ सकती है एसिडिटी की समस्या

अगर आपको एसिडिटी हो रही है, तो आपको नींबू पानी नहीं पीना चाहिए वरना आपकी दिक्कत बढ़ सकती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नींबू पानी में साइट्रिक एसिड होता है जो एसिडिटी और हार्टबर्न जैसी पेट से जुड़ी समस्याओं का कारण बन सकता है। इसलिए एसिडिटी के दौरान नींबू पानी पीने से मना किया जाता है।

See also  ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत की पुष्टि, अमेरिकी-इजरायली हमले के बाद पश्चिम एशिया में तनाव चरम पर

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!