Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Opening Day पर दुनियाभर में चला इन 8 फिल्मों का सिक्का, कमाई 1300 करोड़ से ज्यादा, 2025 की कौन सी फिल्म शामिल?

मुंबई : साउथ फिल्म इंडस्ट्री की फिल्में किसी तूफान की तरह आती हैं और दुनियाभर के सिनेमाघरों में कोहराम मचा देती हैं. ऐसा कई फिल्मों के साथ देखने को मिला है. अगर हम बात करें बॉलीवुड की तो बॉलीवुड की कम फिल्में ही ये करिश्मा दिखा सकी है. हाल ही में पवन कल्याण की फिल्म ओजी रिलीज हुई है. इस फिल्म ने शानदार कलेक्शन किया है और पहले दिन ही रजनीकांत की कुली का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

इसी के साथ पवन कल्याण की फिल्म दे कॉल हिम OG अब सिनेमाघरों में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली ओपनिंग डे की फिल्मों की लिस्ट में अपनी जगह बना चुकी है. ये फिल्म सातवें नंबर पर आ पहुंची है और इसने इसी साल रिलीज हुई कुली का खेल भी बिगाड़ दिया है. आइये जानते हैं कि सिनेमा के अब तक के इतिहास के स्टैट्स क्या कहते हैं.

See also  विष्णुदेव साय के मुख्यमंत्री और अरुण साव व विजय शर्मा के उप मुख्यमंत्री घोषित होने पर जांजगीर में मना जश्न, भाजपा कार्यकर्ताओं ने कचहरी चौक में फोड़े पटाखे, करवाया लोगों का मुंह मीठा एवं दी बधाइयां...

अब तक के भारतीय सिनेमा के इतिहास में साल 2024 में आई पुष्पा 2 फिल्म ने ऐसी आंधी लाई थी कि जिसमें सब बह गए थे. इस फिल्म के ओपनिंग डे कलेक्शन के आसपास भी कोई फिल्म नजर नहीं आ रही है. पुष्पा 2 ने ओपनिंग डे पर 274.6 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था. इसके बाद ऑस्कर विनिंग फिल्म RRR का नंबर आता है. इस फिल्म ने दुनियाभर में ओपनिंग डे पर 223.5 करोड़ कमाए थे. तीसरा नंबर आता है बाहुबली 2 का. इस फिल्म ने एक दशक पहले ही कमाल कर दिया था और 214 करोड़ का कलेक्शन किया था. इसके बाद नंबर आता है कल्कि का. इस फिल्म ने भारत में भी अच्छी कमाई की और विदेशों में भी इसका दम देखने को मिला था. इसका कलेक्शन 176.8 करोड़ रहा था. ये फिल्म भी 2024 में ही आई थी.

See also  दृढ़ संकल्प से होती है लक्ष्य प्राप्ति- वित्त मंत्री ओ पी चौधरी, सफलता के लिए परिश्रम के अलावा कोई विकल्प नहीं : खेल मंत्री टंकराम वर्मा...

फिल्म कलेक्शन फिल्म कलेक्शन
फिर साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 का नंबर आता है जिसने पहले दिन दुनियाभर में 159.20 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं सलार फिल्म का कलेक्शन 158.8 करोड़ रुपए का रहा था. वहीं ओजी फिल्म की बात करें तो इस फिल्म ने दुनियाभर में बढ़िया कलेक्शन किया है और 155 करोड़ कमा लिए हैं. वहीं इसके पहले रजनीकांत की फिल्म ओजी ने भी अच्छी कमाई की थी और ओपनिंग डे पर 153.2 करोड़ का कलेक्शन कर के कोहराम ला दिया था. इन सभी फिल्मों के कलेक्शन को अगर मिला लिया जाए तो इसकी कमाई 1300 करोड़ के करीब बैठती है.

See also  Raipur Accident : राजधानी में दो हादसे, तेलंगाना पासिंग ट्रक ने एक व्यक्ति को कुचला

जरा सोचिए कि 8 फिल्मों ने मिलकर ही दुनियाभर में पहले दिन 1300 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर डाला. अब ऋषभ शेट्टी की कांतारा चैप्टर 1 की बात करें तो ये फिल्म भी साल 2025 की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है और आने वाले वक्त में ये भी इस लिस्ट का हिस्सा बन सकती है.

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!