Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

ब्लड टेस्ट से किन बीमारियों का पता चलता है?

ब्लड टेस्ट एक सामान्य लेकिन बेहद जरूरी जांच है, जो शरीर के अंदर छिपी कई समस्याओं को समझने में मदद करती है. इससे शरीर के अलग-अलग अंगों की क्षमता, पोषक तत्वों का स्तर और संक्रमण की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है. आज की व्यस्त लाइफस्टाइल, गलत खानपान और बढ़ते तनाव के कारण कई बार शरीर में बदलाव शुरू हो जाते हैं, जिनका पता बाहरी लक्षणों से तुरंत नहीं चलता. ऐसे में ब्लड टेस्ट शरीर की अंदरूनी स्थिति की सही तस्वीर सामने लाता है.

यह जांच डॉक्टर को यह समझने में मदद करती है कि शरीर में कोई असंतुलन या समस्या तो नहीं बढ़ रही है. कई बार हल्की दिखने वाली परेशानी के पीछे बड़ी वजह छिपी होती है, जिसे समय रहते पहचानना जरूरी होता है. नियमित जांच से सेहत पर नजर बनाए रखना आसान हो जाता है और भविष्य की जटिलताओं से बचाव संभव हो पाता है. आइए जानते हैं कि ब्लड टेस्ट से किन बीमारियों का पता चलता है.

See also  अवैध कच्ची महुआ शराब एवं देशी प्लेन शराब के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार  नवागढ़ पुलिस की कार्यवाही...

ब्लड टेस्ट से किन बीमारियों का पता चलता है?
लेडी हार्डिंग हॉस्पिटल में मेडिसिन विभाग में डायरेक्टर एचओडी डॉ. एल.एच. घोटेकर बताते हैं कि ब्लड टेस्ट के जरिए कई तरह की बीमारियों की पहचान की जा सकती है. इसमें डायबिटीज का पता ब्लड शुगर लेवल से चलता है, जबकि हीमोग्लोबिन की कमी से एनीमिया की जानकारी मिलती है. लिवर फंक्शन टेस्ट और किडनी फंक्शन टेस्ट के जरिए इन अंगों की सेहत का आकलन किया जाता है.

इसके अलावा थायरॉयड टेस्ट हॉर्मोनल असंतुलन को दिखाता है, जिससे वजन और मेटाबॉलिज्म से जुड़ी समस्याएं समझ में आती हैं. ब्लड में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने से दिल की बीमारियों का खतरा पता चलता है. वहीं, कुछ खास टेस्ट्स के जरिए इंफेक्शन, विटामिन की कमी और यहां तक कि कुछ गंभीर बीमारियों का शुरुआती संकेत भी मिल सकता है, जिससे समय पर इलाज संभव हो पाता है.

See also  RAIPUR:पटवारी और RI को ऑनलाइन काम के लिए मिलेंगे 14 करोड़ के लैपटॉप और टैबलेट, शासन को भेजा गया प्रस्ताव...

समय-समय पर जांच कराना भी जरूरी
स्वस्थ रहने के लिए समय-समय पर ब्लड टेस्ट कराना बेहद जरूरी होता है. इससे शरीर में हो रहे छोटे-छोटे बदलावों का भी समय रहते पता चल जाता है. खासकर उन लोगों के लिए यह और जरूरी है, जिन्हें पहले से कोई बीमारी है या जिनकी लाइफस्टाइल खराब है.

Advertisment

नियमित जांच से डॉक्टर को मरीज की स्थिति को बेहतर तरीके से समझने में मदद मिलती है और इलाज को सही दिशा दी जा सकती है. यह आदत भविष्य में बड़ी बीमारियों के जोखिम को कम करने में भी सहायक होती है.

डॉक्टर की सलाह लेना न भूलें
ब्लड टेस्ट की रिपोर्ट को समझना हर किसी के लिए आसान नहीं होता, इसलिए डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है. कई बार रिपोर्ट में आए छोटे बदलाव भी जरूर हो सकते हैं, जिन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

See also  मलेरिया व डायरिया पीड़ित मरीजों को देखने सिम्स और जिला अस्पताल पहुंचे कलेक्टर, झाड़ फूंक व झोलाछाप डॉक्टरों के चक्कर से बचने कहा...

विशेषज्ञ की मदद से सही निष्कर्ष निकालना और उसी के अनुसार इलाज या डाइट में बदलाव करना बेहतर रहता है. खुद से दवा लेने या गलत समझ बनाने से बचना चाहिए, ताकि सेहत पर कोई बुरा असर न पड़े.

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!