Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Weather Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी गर्मी, कई जिलों में हीटवेव की संभावना…तापमान 44 डिग्री के पार जाएगा

रायपुर। मौसम विभाग ने गर्मी में और बढ़ोतरी होने की आशंका जताई है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान 44 डिग्री के पार जाएगा। मध्य छत्तीसगढ़ में दुर्ग, रायपुर और बिलासपुर संभाग के कई जिलों में हीटवेव की संभावना जताई है। लू चलने का यह अलर्ट 48 घंटों के लिए जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले 48 घंटों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की और बढ़ोतरी हो सकती है। मध्य छत्तीसगढ़ यानी रायपुर, दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव, धमतरी, महासमुंद, बेमेतरा, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, कबीरधाम, बिलासपुर, मुंगेली में अगले 5 दिनों तक तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के ऊपर जा सकता है।

See also  अलर्ट राहगीरों ने बचाई जान: पलटी कार से महिला तहसीलदार को निकाला सुरक्षित...

मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में अगले 4 दिनों तक लू चलने की आशंका जताई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, उत्तर पश्चिमी हवाओं के प्रभाव के कारण मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ में तापमान में वृद्धि होना संभव है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!