Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

छत्तीसगढ़ को सजाने-संवारने में हम सबकी भागीदारी हो : मुख्यमंत्री बघेल, एमिनेंस अवार्ड सम्मान समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री…

छत्तीसगढ़ को सजाने-संवारने में हम सबकी भागीदारी हो : मुख्यमंत्री बघेल

एमिनेंस अवार्ड सम्मान समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शनिवार शाम को राजधानी रायपुर के एक निजी होटल में समाचार पत्र समूह ‘‘दैनिक भास्कर’’ द्वारा आयोजित ‘‘36 गढ़ एमिनेंस अवार्ड सम्मान समारोह 2022-23’’ में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने इस दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, कला जगत तथा सामाजिक सेवा आदि के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्ति तथा संगठनो को अवार्ड देकर सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री बघेल ने इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ को एक समृद्ध राज्य के रूप में पहचान देने के लिए हमारी सरकार द्वारा निरंतर कार्य हो रहे हैं। इसके लिए उपलब्ध संसाधनों का बेहतर से बेहतर उपयोग पर विशेष जोर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारा देश और प्रदेश प्राकृतिक संसाधनों के साथ-साथ युवा शक्ति से भरपूर है। इनमें असीम ऊर्जा निहित है। इनका सही ढंग से इस्तेमाल के जरिए छत्तीसगढ़ को सजाने-संवारने में हम सबकी महत्वपूर्ण भागीदारी होनी चाहिए।

See also  ईरान की तबाही का समय ट्रंप ने किया तय! बोले- मंगलवार रात 8 बजे तक…

इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महापौर नगर पालिक निगम रायपुर एजाज ढेबर ने भी सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को विकास की दिशा में एक नई पहचान मिली है। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले पदमश्री भारती बन्धु तथा डॉ. संदीप दवे, अशोक काकड़िया, गौरव शुक्ला, आनंद सिंघानिया, अनिल देशलहरा, सुनील जैन, डॉ. युसूफ, यश टुटेजा, आनंद महलवार, राजेश अग्रवाल, राजेन्द्र सिंह राजपूत, अंकित अग्रवाल, डॉ. अभिमन्यु साहू, शिव अग्रवाल, डॉ. राज मनहरे, हरिराम पटेल, विजय यादव, अनुज गोयल, आनंद त्रिपाठी, बी.एल. अग्रवाल आदि को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में दैनिक भास्कर समूह के राज्य संपादक शिव दुबे ने स्वागत भाषण दिया। इस अवसर पर दैनिक भास्कर समूह के पदाधिकारी तथा प्रबंधन के सदस्यगण उपस्थित थे।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!