Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

War 2 Teaser: ऋतिक रोशन या जूनियर NTR, लोगों पर किसका छाया जादू? करोड़ों लोग देख चुके हैं टीजर

मुंबई : ऋतिक रोशन और जूनियर NTR की हाई-ऑक्टेन एक्शन फिल्म ‘वॉर 2’ का टीजर रिलीज हो गया है. लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं, टीजर में दोनों ही एक्टर बहुत जबरदस्त एक्शन करते दिख रहे हैं. अब लोग इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. YRF स्पाई यूनिवर्स की फिल्म का टीजर देखकर ये बताया जा सकता है कि फिल्म बहुत ही जबरदस्त होने वाली हैं. साथ ही लोगों ने ऋतिक और एनटीआर की जोड़ी को भी एक साथ देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं.

साल 2019 में वॉर रिलीज हुई थी, जिसमें ऋतिक रोशन ने मेजर कबीर का रोल अदा किया था. हालांकि, उस वक्त भी लोगों ने उनके इस किरदार को काफी पसंद किया था. इस बार भी एक्टर अपने मेजर कबीर के रोल में ही वापस लौट रहे हैं. हालांकि, इस बार साथ में साउथ एक्टर जूनियर NTR का भी तड़का लगा है. टीजर रिलीज होने के बाद लोगों ने एक्टर के लुक और एक्शन को लेकर अलग-अलग कमेंट भी करना शुरू कर दिया है.

See also  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ प्रदेश आर्चरी एसोसिएशन के नए अध्यक्ष चुने गए, एसोसिएशन की आम सभा की बैठक में सर्वसम्मति से चुने गए अध्यक्ष...

किसे किया है ज्यादा पसंद?
YRF के यूट्यूब चैनल पर 1.8 करोड़ से ज्यादा लोगों ने फिल्म का टीजर पिछले 23 घंटे में देखा है. हालांकि, इसके कमेंट सेक्शन से ये साफ पता चल रहा है कि लोगों ने ऋतिक रोशन को टीजर में ज्यादा पसंद किया है. कोई यूजर या तो एक्टर की एंट्री की बात कर रहा है, तो वहीं कुछ ऋतिक के वुल्फ के साथ स्लो मोशन वॉक की. लेकिन, ऐसा नहीं है कि NTR को रिएक्शन नहीं मिल रहे हैं. ‘वॉर 2’ के जरिए NTR बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर रहे हैं.

Advertisment

कमाल का होगा एक्शन सीन
14 अगस्त, 2025 को ये फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक दे देगी. 1 मिनट 34 सेकंड के इस टीजर में कियारा आडवाणी की थोड़ी ही झलक देखने को मिली, जिसमें वो बिकनी पहने दिखीं हैं. अयान मुखर्जी की डायरेक्शन में बनी इस फिल्म के कुछ फाइटिंग सीन के लिए हॉलीवुड के डायरेक्टर भी शामिल किए गए हैं. फिल्म में कियारा आडवाणी, ऋतिक के लव इंटरेस्ट के तौर पर हैं, तो वहीं NTR विलेन के तौर पर अपनी शुरुआत कर रहे हैं.

See also  वाहन चेकिंग के दौरान चेकिंग पॉइंट्स में  नगदी 4 लाख 65 हजार 850 रुपए वाहनो में संदिग्ध मिले, पुलिस ने किया जप्त...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!