Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

BREAKING : कोरबा में फिर बंधक बने अधिकारी: अवैध शराब जांच करने गए आबकारी टीम के साथ मारपीट, ग्रामीणों ने किया विरोध…

कोरबा। जिले के बेचुल भाटा गांव में अवैध शराब निर्माण और बिक्री की सूचना पर पहुंची आबकारी विभाग की टीम को एक बार फिर भारी विरोध का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार, मंगलवार को कोरबा-उरगा मार्ग स्थित पताड़ी के पास बसे इस गांव में आबकारी विभाग के आधा दर्जन अधिकारी-कर्मचारी पहुंचे थे। टीम ने मुकेश उरांव नामक ग्रामीण के घर पर छापा मारा, लेकिन शराब बरामद नहीं हुई।

इसके बावजूद आबकारी कर्मी मुकेश, उसकी पत्नी और एक अन्य महिला को जबरन पकड़कर ले जाने लगे। इस दौरान एक महिला को धक्का देने का आरोप भी लगा। तीनों को पुलिस चौकी ले जाया गया, जिसके बाद गांव में हंगामा मच गया। जब ग्रामीणों को इस बात की जानकारी मिली तो वे उग्र हो गए और गांव में मौजूद अन्य आबकारी कर्मचारियों को बंधक बना लिया।

See also  जशपुर पुलिस का ‘ऑपरेशन आघात’: हजारों रुपए की ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार

ग्रामीणों ने स्पष्ट रूप से कहा कि जब तक पकड़े गए तीनों लोगों को छोड़ा नहीं जाता, तब तक किसी भी आबकारी अधिकारी को गांव से बाहर नहीं जाने दिया जाएगा।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!