Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Vikas Tiwari Expelled Congress : दीपक बैज का कड़ा फैसला : अनुशासनहीनता पर विकास तिवारी को 6 साल का वनवास, राजनीतिक हलकों में खलबली

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अनुशासनहीनता के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए पूर्व प्रवक्ता विकास तिवारी को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। झीरम घाटी हमले और न्यायिक जांच आयोग को लेकर की गई बयानबाजी विकास तिवारी को भारी पड़ गई। पार्टी द्वारा जारी कारण बताओ नोटिस का संतोषजनक जवाब न मिलने पर प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर यह बड़ी कार्रवाई की गई है।

विवाद की शुरुआत उस समय हुई जब भाजपा के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जांजगीर में झीरम हमले को लेकर कांग्रेस नेताओं पर टिप्पणी की थी। इसके बाद विकास तिवारी ने एक विवादित बयान देते हुए अपनी ही पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के नार्को टेस्ट की मांग कर दी थी। नार्को टेस्ट की मांग वाला पत्र सार्वजनिक होने के बाद कांग्रेस संगठन में हड़कंप मच गया और इसे पार्टी की रीति-नीति के विरुद्ध माना गया।

See also  शराब पीकर वाहन चलाने वाले एवं यातायात नियमों का उलंघन करने वाले 54 वाहन चलकों के विरुद्ध की गई कार्यवाही...

पार्टी नेतृत्व ने इस कदम को अनुशासनहीनता की श्रेणी में रखते हुए विकास तिवारी को पहले प्रवक्ता पद से हटाया और फिर स्पष्टीकरण मांगा। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, विकास तिवारी द्वारा प्रस्तुत किए गए दस्तावेज और जवाब की समीक्षा आलाकमान के स्तर पर की गई। जब जवाब असंतोषजनक पाया गया, तब उन्हें 6 साल के लिए पार्टी से बाहर करने का निर्णय लिया गया।

झीरम घाटी मामला छत्तीसगढ़ कांग्रेस के लिए एक अत्यंत संवेदनशील और भावनात्मक मुद्दा रहा है। ऐसे में पार्टी के ही एक पदाधिकारी द्वारा अपनी लीडरशिप पर सवाल उठाना संगठन को नागवार गुजरा। पार्टी के भीतर इस निष्कासन को एक कड़े संदेश के रूप में देखा जा रहा है कि अनुशासन से समझौता किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Advertisment

फिलहाल इस बड़ी कार्रवाई के बाद विकास तिवारी की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। राजनीतिक गलियारों में अब इस बात की चर्चा तेज है कि कांग्रेस से निष्कासन के बाद विकास तिवारी का अगला राजनीतिक कदम क्या होगा। क्या वे किसी अन्य दल का दामन थामेंगे या निर्दलीय अपनी राह चुनेंगे, इस पर सबकी नजरें टिकी हैं।

See also  छत्तीसगढ़:- मंगेतर को मिलने बुलाया, हत्या कर दफनाई लाश, युवती और उसका प्रेमी साथ मरने की कर रहे थे तैयारी, गिरफ्तार...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!