Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

विकसित भारत संकल्प यात्रा : 19 दिसम्बर को जिले के प्राथमिक शाला भवन हरदी, ग्राम पंचायत भवन आमापाली, प्राथमिक शाला भवन मोहंदीकला और शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आडिल में किया जाएगा शिविर का आयोजन…

सक्ती। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत जिले में 19 दिसम्बर को प्राथमिक शाला भवन हरदी, ग्राम पंचायत भवन आमापाली, प्राथमिक शाला भवन मोहंदीकला और शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आडिल में शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसके अंतर्गत जनपद पंचायत जैजैपुर के प्राथमिक शाला भवन हरदी में सुबह 9 बजे से एवं ग्राम पंचायत भवन आमापाली में दोपहर 02 बजे से विकसित भारत संकल्प यात्रा अंतर्गत शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार जनपद पंचायत मालखरौदा के शासकीय प्राथमिक शाला भवन मोहंदीकला के कक्ष क्रमांक 1 में सुबह 10 बजे से एवं शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आडिल में दोपहर 02 बजे से विकसित भारत संकल्प यात्रा अंतर्गत शिविर का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर के निर्देशानुसार कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी तैयारियाॅ पूरी कर ली गई है। कलेक्टर ने शिविर में शामिल होने वाले ग्रामों में जमीनी स्तर पर मुनादी कराते हुए ज्यादा से ज्यादा लोगों तक विकसित भारत संकल्प यात्रा अंतर्गत शिविर आयोजन की जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग इससे लाभान्वित हो सके। विकसित भारत संकल्प यात्रा के जिले में सफल और सुव्यवस्थित क्रियान्वयन के लिए जिला स्तरीय नोडल अधिकारी बी पी भारद्वाज बनाए गए हैं।

See also  13 घंटे तक चली पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, जवानों ने ढेर किये 12 हार्डकोर नक्सली...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!