Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

सिनेमा प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब सिर्फ 99 रुपये में देखें कोई भी फिल्म, जानें कैसे मिलेगा ये ऑफर…

अगर आप फिल्मों के दीवाने हैं और थिएटर्स में जाकर मूवीज देखना आपको पसंद है तो ये खबर आपके लिए ही है। सिनेमा प्रेमियों के लिए ये खबर किसी स्पेशल गिफ्ट से कम नहीं है। खबर है कि अब हर मंगलवार को आप सिर्फ 99 रुपये में थिएटर में जाकर फिल्म देख सकते हैं।

पीवीआर और आईनॉक्स का खास ऑफर

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार देश की प्रमुख मल्टीप्लेक्स चेन पीवीआर या आईनॉक्स (PVR or INOX) ने ‘ब्लॉकबस्टर ट्यूसडे’ के नाम से एक धमाकेदार स्कीम लॉन्च की है, जिसे जानने के बाद से सिनेमा प्रेमियों के बीच खुश की लहर दौड़ गई है।

See also  महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया निरीक्षण: कर्तव्यों में घोर लापरवाही और विभागीय योजनाओं के संचालन में गंभीर अनियमितताओं पर जिला कार्यक्रम अधिकारी निलंबित...

हर मंगलवार को होगा धमाकेदार एंटरटेनमेंट

आपको बता दें कि इस खास स्कीम के तहत हर मंगलवार को मूवी टिकट्स की कीमत केवल 99 रुपये से 149 रुपये के बीच होंगी। जानकारी के अनुसार ये ऑफर सिर्फ नॉर्मल स्क्रीन पर ही नहीं बल्कि आईमैक्स (IMAX), 3डी, 4डीएक्स और स्क्रीनएक्स जैसे हाई-टेक फॉर्मेट्स पर भी लागू होगा।

Advertisment

300 से ज्यादा शहरों में शुरू हुआ ये ऑफर

ऐसे में अब सिनेमा लवर्स महंगे प्रीमियम फॉर्मेट्स का अनुभव भी ले पाएंगे। आम लोगों के लिए ये एक बेहद किफायती ऑफर है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये ऑफर देशभर के 300 से भी ज्यादा शहरों में उपलब्ध है। अगर आपके शहर में पीवीआर (PVR) या आईनॉक्स (INOX) का थिएटर मौजूद है, तो आप भी इस खास मंगलवार का मजा ले सकते हैं।

See also  ऑनलाइन सट्टेबाजी पर रोक के बावजूद उल्लंघन पर हाईकोर्ट सख्त, गृह विभाग सचिव से मांगा व्यक्तिगत हलफनामा...

कैसे करें अपनी टिकट बुकिंग?

अगर आप भी इस ऑफर का लाभ उठाना चाहते हैं, तो पीवीआर या आईनॉक्स की वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर जाकर अपने नजदीकी सिनेमाघर में ट्यूजडे के शोज की बुकिंग कर सकते हैं। हालांकि ध्यान रखें ये ऑफर सीमित सीट्स पर ही लागू होंगे इसलिए जल्दी बुकिंग करें।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!