Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

क्रेशर संघ अकलतरा द्वारा ग्राम किरारी में पौधरोपण कार्यक्रम का किया गया आयोजन, विधायक, डीएफओ, एडीएम सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने किया पौधारोपण…

क्रेशर संघ अकलतरा द्वारा ग्राम किरारी में पौधरोपण कार्यक्रम का किया गया आयोजन
 
विधायक, डीएफओ, एडीएम सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने किया पौधारोपण
 
    जांजगीर-चांपा। अकलतरा विकासखंड ग्राम किरारी में आज अकलतरा विधायक सौरभ सिंह के मुख्य आतिथ्य में क्रेशर संघ अकलतरा द्वारा पौधारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में रोजगार गांरटी योजना के तहत इंदिरा उद्यान नर्सरी अकलतरा में तैयार किये गये 1 हजार पौधों का लगभग 4 एकड़ क्षेत्र में रोपण किया जाएगा। यह पौधे वन विभाग द्वारा निशुल्क उपलब्ध कराए गए हैं। इस दौरान अकलतरा विधायक सौरभ सिंह व डीएफओ दिनेश पटेल ने आंवला और अपर कलेक्टर एस पी वैद्य ने शीशम का पौधे का रोपण किया। इसके साथ यहां अन्य जनप्रतिनिधि, क्रेशर संघ के सदस्यों ने पौधारोपण किया।
        अकलतरा विधायक सौरभ सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमे अधिक से अधिक पौधरोपण कर उसकी रक्षा करनी चाहिए। आज बिना पौधे के हमारा पर्यावरण प्रभावित हो रहा है। जगह जगह सूखा और ग्लोबल वार्मिग की समस्या हो रही है। इसके लिए हम अधिक से अधिक पौधरोपण करते हुए पर्यावरण को बचाएं ताकि आने वाले पीढ़ी का भविष्य में अच्छा पर्यावरण मिल सके। पौधारोपण के लिए उन्होंने क्रेशर संघ को बधाई दी। वनमंडलाधिकारी दिनेश पटेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि पर्यावरण को बचाना सबसे ज्यादा जरूरी है। बिना वृक्षों के पर्यावरण का वजूद संभव नहीं हैं। जो आप पौधरोपण कर रहे है उनका देखरेख भी करें ताकि अगले वर्ष हम और बड़ा लक्ष्य निर्धारित कर सकें। अपर कलेक्टर एसपी वैद्य ने कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कहा कि आज सबसे आवश्यक है पर्यावरण व जलवायु को ठीक रखना। विकास जीवन के लिए बहुत आवश्यक है। आदमी स्वस्थ है तो विकास के मायने है। आज वृक्षारोपण का बीड़ा हमने अपने हाथों में लिया है। पौधरोपण कर नियमित देखरेख भी करें ताकि भविष्य में पौधे जीवित आवश्यक है और हमारे पर्यावरण और हमारे जीवन के काम आए।
      इस अवसर पर अकलतरा एसडीएम विक्रान्त अंचल, खनिज अधिकारी हेमंत चेरपा, खनिज अधिकारी रमाकांत सोनी, अकलतरा क्रेशर संघ के अध्यक्ष संजय छापरिया, कार्यकारी अध्यक्ष मुकेश जैन, सचिव विकास केडिया, छत्तीसगढ़ के क्रेशर संघ के महासचिव पराग बढ़े, जिला पंचायत सदश्य गगन जयपुरिया, सुमित प्रताप सिंह, सुशांत सिंह, किरारी सरपंच फुलेश्वरी चौहान, नीरज शर्मा, मनीष शर्मा, जुगल किशोर, प्रेमसिंह, विनोद केडिया, अविनाश मोदी सहित संघ के सदस्य और ग्रामीणजन उपस्थित थे।

See also  नारायणपुर एसडीएम कार्यालय का बाबू रिश्वत लेते गिरफ्तार...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!