Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
Uncategorizedछत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

नगरदा में आयोजित संकल्प शिविर में विभिन्न हितग्राहियों को मिला उज्जवला गैस कनेक्शन…

 सक्ती। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आज ग्राम पंचायत नगरदा में आयोजित शिविर में खाद्य विभाग सक्ती द्वारा प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत निःशुल्क गैस कनेक्शन प्रदान किया गया।

खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार आयोजित शिविर में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के 7 हितग्राहियों को नि:शुल्क नया उज्ज्वला गैस कनेक्शन प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त ग्राम पंचायत नगरदा के ही 12 अन्य हितग्राहियो को SB कनेक्शन जारी किया गया। इस अवसर पर धनबाई राठौर, रोहिणी कवर, आशा निषाद , उत्तरी विश्वकर्मा, सुनीता, विद्या साहू, अनिता कंवर को गैस कनेक्शन प्रदान किया गया। विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक डॉ. खिलावन साहू, सहायक प्रबंधक इंडियन आयल कॉर्पोरेशन रायगढ़ दिग्विजय सिंग, नोडल अधिकारी अरिजीत घोष (OMC) एवं खाद्य अधिकारी जितेंद्र दिनकर सहित विभिन्न ग्रामीणों की उपस्थिति में अतिथियों के द्वारा हितग्राहियों को नया कनेक्शन प्रदान किया गया।

See also  क्राइम ब्रांच के नाम पर वसूली करने वाला युवक पुलिस के गिरफ्त में, थानों में जाकर बैठता था आरोपी सिपाहियों की पोस्टिंग भी कराई, करोबारी से पांच लाख की वसूली में खुला राज...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!