जांजगीर-बिर्रा। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत चिरायु दल ब बम्हनीडीह द्वारा 27/07/2026 को शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सेमरिया में टीम लीडर डॉक्टर गुलशन निराला आयुष मेडिकल ऑफिसर,डॉक्टर पिंकी यादव आयुष चिकित्सा अधिकारी,निष्ठा महंत फार्मासिस्ट, शशि चंद्रा(एएनएम)ने छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिसमें 23 बालक 39 बालिकाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिनमें बीमारी पाई गई 09 बालक 18 बालिका जिनका इलाज किया गया 09 बालक 15 बालिका जिसमें 03 बालिका जिनका इलाज के लिए उच्च संस्थान रेफर किया गया एवं कुछ बच्चों को दवाई वितरण किया गया। डां गुलशन कुमार निराला आयुष चिकित्सा अधिकारी ने बच्चों को बरसाती मौसम के बारे में मार्गदर्शन करते हुए कहा कि कपड़े को अच्छे से सुखाना चाहिए,गीले कपड़े ना पहने,साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा गया साथ ही पानी पुरी व बाहरी वस्तुएं बरसात में खाने में परहेज करें खासकर भाजी,मछली खाने में सावधानी बरतें।इस तरह छात्र-छात्राओं को मार्गदर्शन किया गया।इस अवसर पर प्रधान पाठक डॉ उमेश कुमार दुबे, टीकाराम गोपालन आदि उपस्थित रहे।