खबर कवरेज करके वापस लौट रहे दो पत्रकार हुए सड़क हादसे का शिकार…
सक्ती। दो निजी न्यूज चैनल के सक्ती जिला के जिला संवाददाता के रूप में कार्यरत हसौद थाना क्षेत्र के ग्राम रनपोटा के देवेंद्र निराला और करही के पत्रकार नेतराम बघेल निवासी दो पत्रकार 04 अक्टूबर 2023 को जब खबर कवरेज करके घर वापस आ रहे थे तभी हसौद शिवरीनारायण मुख्य मार्ग में केरा रोड के पास रात को उनकी कार सड़क के घुमाव और उचित संकेतक नही लगे होने के कारण सड़क दुर्घटना के शिकार हो गए जिनके इलाज के लिए बिलापुर के प्रथम हॉस्पिटल इलाज के लिए लेकर जाया गया। मगर पत्रकार देवेंद्र निराला की स्थिति गंभीर होने के कारण उसे अपोलो अस्पताल रिफर कर दिया गया है। जहां अभी भी उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है तथा लगातार उनकी इलाज जारी है। परिजनों ने इसकी इलाज के लिए सभी से दुआ और सहयोग की अपेक्षा किया है।