Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

बैराज मोड़ के पास शासकीय भूमि पर बैराज निर्माण के लिए बनाए गए मकान को खाली कराने दो दिन का दिया समय…

शिवरीनारायण। नगर पंचायत शिवरीनारायण के वार्ड न. 12 में बैराज निर्माण के लिए बनाए गए मजदूरों के लिए में मकान पर कुछ महिलाओं ने अवैध कब्जा कर लिया था जिसे आज पटवारी और नायब तहसीलदार सहित तहसीलदार ने मौके पर पहुंच कर दो दिवस का समय दिया हैं। अगर दो दिवस के भीतर मकान खाली नही किया जाएगा तो उक्त मकान को तोड़ने की कार्यवाही की जायेगी। आपको बता दे बैराज मोड़ के पास काफी लंबे समय से मकान खाली पड़ा था जिसे नगर के भू माफियाओं द्वारा कब्जा करने की नियत से बाहरी गांव के लोगों को बुलवाकर वहा रुकवाया गया था। जिस पर शिवरीनारायण प्रेस कल्ब की टीम ने कार्यवाही करने के लिए आवेदन तहसीलदार को सौंपा था जिसपर तत्काल तहसील की टीम ने मौके पर पहुंच कर मकान पर कब्जा करने वालो को दो दिवस का समय दिया है, वही भू माफियाओं पर अब किसी भी प्रकार से बेजा कब्जा की शिकायत मिलती है तो कार्यवाही करने की बात तहसीलदार ने की है अब देखना होगा दो दिवस के भीतर उक्त मकान पर क्या कार्यवाही होती हैं।

See also  भाजपा सरकार ने बदला फैसला, होली पर शराब दुकानें रहेंगी बंद आवाज रंग लाई

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!