Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

आकाशीय बिजली गिरने से हुई दो मवेशियों की हुई मृत्यु…

कोरबा। कोरबा जिले में मौसम का मिजाज फिलहाल बदला हुआ है। जिसकी वजह से जिले में शुक्रवार को सुबह से बदली छाई रही। शाम होते ही आंधी-तूफान व गरज-चमक के साथ कुछ क्षेत्रों में खंड वर्षा के साथ ओले गिरे। इसी गरज चमक के दौरान गाज गिरने से दो मवेशियों की मृत्यु हो गई। जिससे किसानों को आर्थिक क्षति उठानी पड़ी हैं।
जानकारी के अनुसार कोरबा जिले के ग्राम पाली अंतर्गत ग्राम पंचायत सगुना के ठाढ़पखना में कला राम व दुबराज सिंह नामक किसान निवासरत हैं। शुक्रवार की शाम दोनों किसानों के मवेशी ग्राम के चारागाह में चर रहे थे। एकाएक शाम लगभग 4 बजे पेड़ के नीचे चारा चर रहे दोनों किसान कलाराम व दुबराज के मवेशियों पर आकाशीय बिजली गिरी। जिससे दोनों मवेशियों की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलने पर अन्य ग्रामीण व मवेशी मालिक घटनास्थल पर पहुंचे। आगे की कार्यवाही जारी हैं।

See also  मतदान दिवस और मतदान के एक दिन पहले प्रिंट मीडिया में प्रकाशित होने वाले राजनीतिक विज्ञापनों का कराना होगा पूर्व प्रमाणीकरण, मतदाताओं को भ्रमित करने वाले विज्ञापनों पर होगी रोक...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!