Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

आपातकाल के 50 वीं वर्षगांठ पर निकाली गई तिरंगा यात्रा, लोकतंत्र सेनानियों और उनके परिवार के सदस्यों को शाल श्रीफल देकर किया गया सम्मानित

आपातकाल पर आधारित फिल्म और फोटो प्रदर्शनी का किया गया प्रदर्शन

जांजगीर-चांपा 25 जून 2025। आपातकाल की 50 वीं वर्षगांठ पर लोकतंत्र की हत्या दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट से लेकर ऑडिटोरियम तक तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, आम नागरिक, छात्र-छात्राएं, अधिकारी, कर्मचारी शामिल हुए। इस दौरान लोकतंत्र सेनानियों और उनके परिवारजनों को शाल और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने उनके संघर्ष को याद करते हुए उन्हें लोकतंत्र का सच्चा प्रहरी बताया। ऑडिटोरियम परिसर में आपातकाल पर आधारित फिल्म और फोटो प्रदर्शनी का किया प्रदर्शन किया गया।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक अंबेश जांगड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सत्यलता आनंद मिरि, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री गगन जयपुरिया, गुलाब सिंह चंदेल, अमित गौर ने अपने संबोधन में आपातकाल के दौरान घटित घटनाओं पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर पूर्व सांसाद श्रीमती कमला देवी पाटले, नगर पालिका अध्यक्ष जांजगीर-नैला श्रीमती रेखा देवा गढ़ेवाल, नगर पालिका उपाध्यक्ष मोहन यादव, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती प्रियंका सिंह, पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह, इंजी. रवि पांडेय, अमर सुलतानिया, कलेक्टर जन्मेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय, अपर कलेक्टर ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर, अपर कलेक्टर श्रीमती आराध्या राहुल कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राए व नागरिकजन उपस्थित थे।

Advertisment
See also  कलेक्टर ने सिवनी (च) की सरपंच को किया बर्खास्त जिला पंचायत सदस्य उमा राजेंद्र राठौर ने कलेक्ट्रेट में की थी शिकायत...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!