Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

नक्सली हमले में शहीद हुए स्वर्गीय ललित कुमार के पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित

जांजगीर-चांपा। भारत सरकार के पहल पर केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान इस देश की सेवा करते हुए जोकि किसी आंतकवादी हमला, मुठभेड़, नक्सली हमला मे अपना सर्वाेच्च बलिदान देते हुए वीरगति को प्राप्त हो गये, के सम्मान में शहीद की पुण्य तिथि पर प्रत्येक वर्ष की भॉति महनिदेशालय केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के निर्देशानुसार ग्रुप केन्द्र बिलासपुर के क्षेत्राधिकार में आने वाले शहीद बल स्वर्गीय ललित कुमार के पुण्यतिथि पर श्री नील कमल भारद्वाज उप कमाण्डेन्ट के प्रतिनिधित्व में ग्रुप केन्द्र बिलासपुर से केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के अधिकारी एवं जवानों द्वारा शहीद की पुण्य तिथि पर शहीद के घर श्रद्धांजलि देते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया एवं शहीद के परिवार को सम्मानित किया गया।

See also  दक्षिण अफ्रीका को 50 रनों से हराकर न्यूजीलैंड चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में...

कोबरा बटालियन के ललित कुमार का जन्म छत्तीसगढ़ राज्य के जांजगीर जिले के खोखराभाठा में 01 मार्च 1969 को हुआ था। वे केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल में 14 अगस्त 1989 को भर्ती हुए थे तथा बेसिक प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरान्त क्रमशः ग्रुप केन्द्र नीमच, 85. 48 व 01 बटालियन तथा 201 कोबरा बटालियन में तैनात रहे। केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की 201 कोबरा वाहिनी, किस्टाराम, जिला-दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) में तैनाती के दौरान दिनांक 17 सितम्बर 2009 को गुप्त सूचना के आधार पर उनकी पार्टी नक्सलियों के हथियार बनाने की फैक्ट्री एवं प्रशिक्षण केन्द्र पर योजनाबद्ध तरीके से तलाशी अभियान के लिए बाहर निकली थी, एवं उन्होंने तलाशी के दौरान नक्सलियों के हथियार बनाने की फैक्ट्री एवं प्रशिक्षण केन्द्र को ध्वस्त कर उसी दिन रात्रि लगभग 17.30 बजे कैम्प के लिए वापस आ रहे थे तभी लगभग 250 से 300 नक्सलियों ने उनकी पार्टी पर हमला कर दिया। जिसमें केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के बहादुर हवलदार ललित कुमार शहीद हो गये। उनके द्वारा अदम्य साहस एवं वीरता तथा देश के लिए सर्वाेच्च बलिदान हेतु उन्हें भारत सरकार द्वारा वीरता के लिए पुलिस पदक से भी सम्मानित किया गया है। शहीद के पुण्यतिथि पर श्री नील कमल भारद्वाज उप कमा० ग्रुप केन्द्र बिलासपुर द्वारा शहीद के परिवार को आश्वासन दिया गया कि केन्द्रीय रिजर्व पुलिस सदैव परिवार की किसी भी प्रकार के मदद के लिए सदैव अग्रणी एवं तत्पर रहेगा।

See also  रोहित शर्मा-विराट कोहली के बाद अब इस भारतीय खिलाड़ी ने कर दिया संन्यास का ऐलान, लिखा भावुक पोस्ट

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!