Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

आज भारत-वेस्टइंडीज सुपर-8 मुकाबला , करो या मरो मैच में सेमीफाइनल की टिकट दांव पर

न्यूज डेस्क : T20 World Cup 2026 के सुपर-8 चरण का आखिरी मुकाबला आज भारत और वेस्टइंडीज के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। टॉस शाम 6:30 बजे होगा, जबकि मैच 7 बजे से शुरू होगा। यह मुकाबला क्वार्टर फाइनल जैसा है, क्योंकि जीतने वाली टीम सीधे सेमीफाइनल में प्रवेश करेगी, जबकि हारने वाली टीम का सफर समाप्त हो जाएगा।दोनों टीमों के पास फिलहाल 2-2 अंक हैं और दोनों को साउथ अफ्रीका से हार का सामना करना पड़ा है।

आंकड़ों में किसका पलड़ा भारी?
टी-20 इंटरनेशनल में भारत का रिकॉर्ड बेहतर है। दोनों टीमों के बीच 30 मुकाबले खेले गए, जिनमें भारत ने 19 और वेस्टइंडीज ने 10 मैच जीते। एक मैच बेनतीजा रहा।

See also  निर्माण कार्याे के साथ सांस्कृतिक विकास भी जरुरी - राजस्व मंत्री वर्मा, नगर की पहचान नागरिकों के विलक्षण गुणों से हो - सांसद अग्रवाल...

हालांकि, टी-20 वर्ल्ड कप में विंडीज आगे है। चार मुकाबलों में से तीन में वेस्टइंडीज ने जीत दर्ज की। 2016 सेमीफाइनल में विंडीज ने 193 रन का लक्ष्य हासिल कर भारत को बाहर कर दिया था।

खिलाड़ियों पर नजर
भारत के लिए ईशान किशन इस टूर्नामेंट में सबसे सफल बल्लेबाज रहे हैं। उन्होंने 6 मैचों में 214 रन बनाए हैं। गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती 11 विकेट लेकर शीर्ष पर हैं।

वेस्टइंडीज की ओर से शिमरोन हेटमायर ने 221 रन बनाए हैं। वहीं गुडाकेश मोती 10 विकेट के साथ टीम के प्रमुख गेंदबाज रहे हैं।

Advertisment

पिच रिपोर्ट और मौसम
ईडन गार्डन्स की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। यहां हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद है। स्पिनर्स को भी हल्की मदद मिल सकती है। शाम के मैच में ओस अहम भूमिका निभा सकती है, जिससे टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का फैसला कर सकती है।

See also  आत्म हत्या के लिए उत्प्रेरित करने वाले 04 आरोपियों को किया गिरफ्तार, थाना जांजगीर पुलिस की कार्यवाही...

कोलकाता में 17 टी-20 इंटरनेशनल खेले गए हैं। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 9 और लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने 8 मैच जीते हैं। मौसम साफ है और बारिश की संभावना नहीं है। तापमान करीब 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

संभावित प्लेइंग-11
भारत: संजू सैमसन (wk), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती।

वेस्टइंडीज: ब्रैंडन किंग, शाई होप (wk/c), शिमरोन हेटमायर, रोवमन पॉवेल, शेरफन रदरफोर्ड, रोस्टन चेज/अकील हुसैन, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोती, शमार जोसेफ।

कहां देखें LIVE?
मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप पर उपलब्ध रहेगी।ईडन गार्डन्स में आज रोमांच चरम पर होगा, जहां इतिहास और वर्तमान की टक्कर से सेमीफाइनल का टिकट तय होगा।

See also  CG NEWS : दीपका खदान में श्रमिक की संदिग्ध मौत के बाद बवाल, परिजनों ने गेट जाम कर काम ठप किया

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!