Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

पुलिस कार्यालय में जहर खाकर दबाव बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार,  जांजगीर पुलिस की कार्यवाही

जांजगीर-चांपा। पुलिस कार्यालय में जहर खाकर दबाव बनाने वाला युवक को जांजगीर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
  दिनांक 23 अप्रैल 2026 को लगभग 2:30 बजे दोपहर में एक व्यक्ति जिसका नाम टिकेश्वर उर्फ़ टी आर साहू द्वारा पुलिस कार्यालय आया और जबरन पुलिस अधीक्षक के कक्ष में घुसने का प्रयास करने लगा जिसे वहां पर ड्यूटी में तैनात पुलिस स्टाफ के द्वारा मना किया गया परंतु आरोपी टिकेश्वर उर्फ़ टी आर साहू के द्वारा वहां उपस्थित पुलिस स्टाफ के साथ विवाद कर जबरन धक्का देकर अंदर घुसने का प्रयास कर रहा था। जिसे उपस्थित पुलिस स्टाफ के द्वारा रोका गया आरोपी की गतिविधि संदिग्ध लगने पर उसे चेक करने पर उसके पॉकेट में एक कीटनाशक दवा का खुला पैकेट मिला पूछताछ करने पर आरोपी टिकेश्वर उर्फ़ टी आर साहू ने बताया कि वह कीटनाशक दवा का सेवन किया है और ऑफिस आया है। जानकारी मिलने पर इसकी सूचना तत्काल प्रभारी पुलिस अधीक्षक निवेदिता पॉल (रापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली योगिता बाली खापर्डे को दिया गया। आदेशानुसार आरोपी टिकेश्वर साहू को तत्काल जिला अस्पताल जांजगीर में इलाज हेतु भर्ती कराया गया। आरोपी टिकेश्वर उर्फ़ टी आर साहू के द्वारा कार्यालयीन समय में कार्यालय में आकर शासकीय कार्य में बाधा डालते हुए जबरन बल का प्रयोग करके पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसने का प्रवेश किया गया और उसके द्वारा कीटनाशक दवा का उपयोग कर अपनी शिकायत पर कार्रवाई करने का जबरन दबाव बनाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया गया। आरोपी टिकेश्वर उर्फ़ टी आर साहू के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 304/26 धारा – 221,232, 226 BNS का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
 प्रकरण में आरोपी टिकेश्वर उर्फ टी आर साहू को मंगलवार को पुलिस टीम के द्वारा पकड़ा गया पूछताछ करने पर आरोपी के द्वारा अपराध घटित करना स्वीकार किया गया आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
 उपरोक्त कार्रवाई में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी कोतवाली,  उपनिरी. बेलसज्जर लकड़ा, प्रधान आरक्षक राकेश तिवारी, आरक्षक नितेश विश्वकर्मा, शंकर राजपूत, दिलीप सिंह, तोरन डहरिया का विशेष योगदान रहा।

See also  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विभिन्न विकास कार्यों का किया वर्चुअल शिलान्यास, सक्ती जिले में समपार फाटक संख्या 320 (टेमर) एवं समपार फाटक संख्या 321 (सोठी) रोड ओवर ब्रिज का भी हुआ शिलान्यास...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!