Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

कोरबा में सगाई समारोह से लौट रहे तीन युवकों को अज्ञात वाहन ने रौंदा, 24 वर्षीय युवक की मौत, 2 की हालत गंभीर…

कोरबा जिले में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों एक बाइक में सवार होकर सगाई समारोह से वापस लौट रहे थे तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।

यह घटना कटघोरा थाना क्षेत्र के राजकंमा के पास सोमवार रात को हुई। मृतक की पहचान कोंनकोना निवासी राजकुमार धनवार (24) के रूप में हुई है। घटना के समय वह अपने दो दोस्तों के साथ बाइक पर सवार था।

कोरबा जिले में सड़क हादसे में कोंनकोना निवासी राजकुमार धनवार (24) की मौत हो गई।
कोरबा जिले में सड़क हादसे में कोंनकोना निवासी राजकुमार धनवार (24) की मौत हो गई।

See also  'नंद घर आनंद भयो' के जयकारों से भक्ति रस में डूबा नैला: स्वामी राघवाचार्य जी ने सुनाया कृष्ण जन्मोत्सव और वामन अवतार का प्रसंग

युवक की मौके पर ही मौत

Advertisment

हादसे के बाद राजकुमार की मौके पर ही मौत हो गई और उसके दोनों साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।

पुलिस ने घटना का जायजा लिया

साथ ही पुलिस कंट्रोल रूम 112 और कटघोरा थाना पुलिस को भी सूचित किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया और शव का पंचनामा कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

अज्ञात वाहन चालक की तलाश जारी

मृतक के परिजनों को जैसे ही घटना की सूचना मिली, वे तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान और चालक की गिरफ्तारी के लिए जांच कर रही है।

See also  CG Accident: शादी में शामिल होने जा रहे बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौके पर मौत और दो घायल...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!