Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

सरगुजा में कड़ाके की ठंड से बुजुर्ग की मौत, घर के बाहर सो गया था नशे में…

छत्तीसगढ़ के सरगुजा में कड़ाके की ठंड से एक ग्रामीण की मौत हो गई। रेवापुर गांव में शख्स देर रात नशे में घर के बाहर सड़क किनारे सो गया था। बता दें कि सरगुजा संभाग में शीतलहर के कारण कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बलरामपुर में रात का पारा 3 डिग्री पहुंच गया है। बलरामपुर, कोरिया में ओस की बूंदें जमकर बर्फ बन गई।

वहीं प्रदेश के ज्यादातर जिलों में दिन और रात का तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। रात में लगभग ठंड गायब हो गई है। सोमवार को दुर्ग जिला सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 33 डिग्री रहा। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में अगले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव के आसार नहीं है, उसके बाद अगले 4 दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी होगी।

See also  आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2023 के लिए ईव्हीएम, वीवीपैट मशीनों के प्रथम लेवल जांच का पर्यवेक्षण...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!