Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

ट्रांसपोर्ट नगर के आगजनी की घटना में दम घुटने से तीन लोगों की मौत, मृतकों में एक महिला भी शामिल…

ट्रांसपोर्ट नगर के आगजनी की घटना में दम घुटने से तीन लोगों की मौत, मृतकों में एक महिला भी शामिल…

कोरबा। कोरबा के ट्रांसपोर्ट नगर में नगर निगम के कमर्शियल कंपलेक्स में दोपहर को हुई आगजनी की घटना में काफी नुकसान हो गया। जानकारी मिली है कि यहां पर संचालित एक राष्ट्रीयकृत बैंक के कर्मचारी सहित तीन लोगों की दम घुटने से आखिरकार मौत हो गई। काफी समय तक धुएं के संपर्क में ये लोग रहे और इसके चलते इनकी हालत बिगड़ गई। दमकलकर्मियों ने जैसे-तैसे पीड़ित बैंक कर्मी पीड़ित रश्मि सिंह, निवासी चिरमिरी और ग्राम कौरुमौहा निवासी शत्रुघ्न धीरहे के अलावा एक और व्यक्ति को यहां से रेस्क्यु किया गया। आनन-फानन में एंबुलेंस से इन्हें कोरबा के मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। याद रहे दुर्घटना स्थल कमर्शियल कंपलेक्स में पहले इलाहाबाद बैंक संचालित हो रहा था जिसे इंडियन बैंक के साथ मर्ज कर दिया गया और अब बैंक इसी नाम से संचालित हो रहा है। आगजनी की इस घटना में इलाके की कई दुकानें चपेट में आए हैं जिनके कारोबारियों को लाखों की चपत लगी है।

See also  इजरायल-अमेरिकी अटैक से तिलमिलाया ईरान! बोल दिया एक साथ 7 देशों पर हमला…

छत्‍तीसगढ़ के कोरबा शहर के मध्य स्थित टीपीनगर क्षेत्र में एक कपड़े की दुकान में अचानक आग लग गई। देखते-देखते आसपास के आधा दर्जन से अधिक दुकानों तक आग फैल गई।

भीषण गर्मी में आग की लपटें और तेज होती गई चारों ओर जलती आग ही दिखाई पड़ रहे थे। धीरे-धीरे अन्य दुकानों में आग लगने लगी और धुंआ — धुंआ चारों ओर दिखने लगा। जानकारी लगते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच चूकी है।

Advertisment

नगर निगम के तीन मंजिलें भवन में भीषण आगजनी की इस घटना में प्रथम मंजिल में कई लोग फंस गए। हालांकि सभी को बाहर निकाल लेने की सूचना है । घटना के बाद अंदर भगदड़ मच गई और जान बचाने के लिए प्रथम मंजिल के खिड़की से कूदने लगे। इनमें महिलाएं भी शामिल थीं।

See also  प्रदेश प्रवक्ता एवं समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से अप्लास्टिक एनीमिया से जूझ रहे युवक के इलाज के लिए 12.50 लाख की मंजूरी 

आग कैसे और क्यों लगी इस बात का पता नहीं चल सका है। कई लोग के भी मौके पर फंसे होने की खबर है। दमकल विभाग के माध्यम से बचाने का प्रयास किया जा रहा है। सूचना के बाद विलंब से दमकल की टीम पहुंचने की वजह से भी लोगों में नाराजगी है।

मुख्य मार्ग में हुई घटना की वजह से मौके पर भारी भीड़ लग गई है। सड़क पर जाम लगने की वजह से मुख्य मार्ग में आवागमन बंद कर दिया है। यातायात पुलिस ने मार्ग को डायवर्ट किया है ताकि राहत कार्य में आसानी हो सके।

आगजनी की घटना जहां हुई उसके ठीक नजदीक में एक हैंडलूम की दुकान है। संचालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए नीचे गद्दा बिछा दिया। इसकी वजह से पहले मंजिल में फंसे लोगों आसानी से नीचे कूद गया और उन्हें ज्यादा चोट नहीं लगी।

See also  नाबालिग बेटे ने की मां की हत्या

खिड़की से छलांग लगाते लोग

50 से अधिक लोग आगजनी की घटना में फंसे थे। 10 से अधिक लोग खिड़की से कूदकर बाहर निकले। कुछ लोगों को सीढ़ी के माध्यम से दमकल की टीम ने काफी मशक्कत से बाहर निकाला। बैंक का एक सुरक्षाकर्मी अंदर ही फस गया था सबसे अंत में उसे सुरक्षित बाहर निकाला गया। साहेब कलेक्शन शोरूम में पहले आग लगने की खबर आई। आग की लपटें दूर तक दिखाई दे रही थी । फिलहाल शहर के बीच आग लगने की घटना से लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया है। मौके पर कई गाड़ियों के साथ दमकल विभाग आग बुझाने का प्रयास कर रही है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!