Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

नौकरी नहीं मिलने पर शिकायत की धमकी देना महिला को पड़ा महंगा, ठगों ने सुपारी देकर उसे ही रास्ते से हटा दिया, अंधे कत्ल का पुलिस ने किया राजफाश

महिला सहित 6 आरोपी गिरफ्तार,

दुर्ग,26 सितम्बर। जिले के पुलगांव थाना क्षेत्र के ग्राम टेमरी (नगपुरा) में 20 सितंबर को पत्थर से कुचली हुई महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने महज पांच दिनों में इस अंधेकत्ल का राजफाश कर दिया है। जांच में खुलासा हुआ कि यह कोई सामान्य हत्या नहीं बल्कि नौकरी लगाने के नाम पर ठगी से उपजी सुपारी किलिंग थी। पुलिस ने बताया कि मृतका गंगोत्री उर्फ गंगा जांगड़े बीते महीनों से दो लोगों के संपर्क में थी और नौकरी के नाम पर लगातार रकम देती रही। लेकिन जब वादा पूरा नहीं हुआ तो उसने शिकायत की धमकी दी, जिससे घबराकर आरोपियों ने उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई।

See also  जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू ने किया मतदान, एक-एक वोट बहुमूल्य, सबको मतदान करने की अपील की...

पुलिस ने बताया कि मृतका गंगोत्री उर्फ गंगा जांगड़े बीते महीनों से दो लोगों के संपर्क में थी और नौकरी के नाम पर लगातार रकम देती रही। लेकिन जब वादा पूरा नहीं हुआ तो उसने शिकायत की धमकी दी, जिससे घबराकर आरोपियों ने उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई।

वीडियो कॉल पर रची गई हत्या की साजिश

बता दें कि हत्या की साजिश वीडियो कॉल पर रची गई और एक लाख रुपए की सुपारी देकर निर्भय जांगड़े को गंगोत्री की हत्या के लिए तैयार किया गया। योजना के मुताबिक, महिला को ढाबे ले जाने के बहाने बुलाया गया और 19 सितंबर की रात गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई। पहचान छिपाने के लिए चेहरे को पत्थर से कुचल दिया गया। बाद में आभूषण लूटने, मोबाइल छुपाने और बाइक को गायब करने की कोशिश भी की गई।

Advertisment

पुलिस ने इस मामले में छह आरोपी निर्भय जांगड़े 19 वर्ष, जयदीप साहू 19 वर्ष, मनीष बंजारे 19 वर्ष, पवन कुमार सिंह 18 वर्ष और हेमलता बंजारे 38 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया है। इनके खिलाफ हत्या, आपराधिक षड्यंत्र, लूट, साक्ष्य छुपाने और अपराधी को संरक्षण देने जैसी धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि कुछ आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश के लिए टीम रवाना की गई है।

See also  भारत के 20 राज्यों में मिले नए Covid-19 के मामले, बढ़ते केस पर स्वास्थ्य मंत्रालय सतर्क

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!