Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

50-50MP के दो कैमरा और दमदार बैटरी के साथ अगले हफ्ते लॉन्च होगा वीवो का यह फोन, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

Android Smartphones: अगर आप नया एंड्रॉयड स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो अगले हफ्ते मार्केट में आपके लिए एक नया ऑप्शन लॉन्च होने जा रहा है. दरअसल, 26 अगस्त को Vivo T4 Pro भारत में दस्तक दे देगा. मिड रेंज बजट सेगमेंट में आने वाला यह फोन दमदार बैटरी और कई शानदार फीचर्स से लैस होने वाला है. इतना ही नहीं, इसमें दो 50MP के कैमरे मिलेंगे. यह पिछले साल लॉन्च हुए Vivo T3 Pro का सक्सेसर है. एक नजर डाल लेते हैं कि इस फोन में क्या-क्या फीचर मिलने वाले हैं और यह किस फोन को टक्कर देगा.

Vivo T4 Pro के बारे में सामने आई ये जानकारी

See also  Health Tips: सुपरफूड है अलसी...

रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फोन में 6.77 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा, जो 20Hz हाई रिफ्रेश रेट और 1.5K रेजॉल्यूशन सपोर्ट के साथ आएगा. इसे Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जा सकता है, जिसे 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ पेयर किया जाएगा. इसमें AI इरेज, AI इमेज इनहैंस और AI कॉल ट्रांसलेशन समेत कई AI फीचर्स से लैस किया जा सकता है.

दमदार होगी बैटरी और कैमरा कैपेबिलिटीज

यह फोन 6500mAh की दमदार बैटरी के साथ आएगा. यह बैटरी यूजर की गेमिंग से लेकर एंटरटेनमेंट तक, सब जरूरतों का ध्यान रखेगी. कैमरा की बात करें इसमें शानदार सेटअप मिलने वाला है. इसके रियर में ट्रिपल-कैमरा सेटअप होगा, जिसमें दो 50-50MP के लेंस होंगे. इसका 50 MP का प्राइमरी कैमरा OIS सेंसर के साथ आएगा. वहीं 50MP का टेलीफोटो पेरिस्कोप लेंस 3x जूम ऑफर करेगा. तीसरे लेंस की अभी तक जानकारी नहीं मिली है. फ्रंट में इसे 32MP कैमरा से लैस किया जा सकता है.

Advertisment

क्या रह सकती है कीमत?

See also  राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम का हुआ आयोजन : प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय जांजगीर श्रीमती गीता नेवारे ने दिलाई शपथ...

इस फोन को 26 अगस्त को दोपहर 12 बजे होने वाले इवेंट में लॉन्च किया जाएगा. इसकी आधिकारिक कीमत सामने नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि इसे 25,000-30,000 की रेंज में लॉन्च किया जा सकता है.

किस फोन से होगी टक्कर?

वीवो को अपकमिंग फोन MOTOROLA Edge 60 Pro को टक्कर देगा. मोटोरोला का यह फोन 6.7 इंच डिस्प्ले के साथ आता है और इसमें डायमेंसिटी 8350 प्रोसेसर दिया गया है. कैमरा फ्रंट पर इनकी टक्कर मजेदार होगी. वीवो की तरह मोटोरोला स्मार्टफोन में 50MP + 50MP + 10MP का रियर कैमरा सेटअप आता है. इसका फ्रंट कैमरा भी 50MP का है. फ्लिपकार्ट पर यह फोन 29,999 रुपये में उपलब्ध है.

See also  Raipur News : मंत्रालय में नौकरी दिलाने के नाम पर 23 लाख की ठगी, फर्जी जॉइनिंग लेटर देकर दंपती फरार

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!