Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

चैंपियंस ट्रॉफी में यह हो सकती है ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग-11, कमिंस के खेलने पर संशय बरकरार…

चैंपियंस ट्रॉफी में यह हो सकती है ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग-11, कमिंस के खेलने पर संशय बरकरार।

सिडनी। ऑस्ट्रेलिया ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए सोमवार को 15 सदस्यीय टीम घोषित कर दी है। अपनी कप्तानी में टीम को वनडे विश्व कप 2023 का खिताब दिलाने वाले तेज गेंदबाज पैट कमिंस इस टूर्नामेंट में भी कंगारू टीम की कमान संभालेंगे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस टीम में जोश हेजलवुड को भी शामिल किया है जो चोट के कारण भारत के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से बीच में ही हट गए थे।

मिचेल मार्श को मिली जगह

कमिंस भारत के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में टखने की चोट से जूझते रहे थे। वह अपने दूसरे बच्चे के जन्म और इस चोट के कारण आगामी श्रीलंका दौरे पर भी नहीं जा रहे हैं। वहीं, चोट के कारण मेलबर्न और सिडनी टेस्ट से बाहर रहे हेजलवुड श्रीलंका दौरे की टीम में नहीं है, लेकिन चैंपियंस ट्रॉफी के लिए 15 सदस्यीय प्रारंभिक टीम का हिस्सा हैं। मौजूदा वनडे विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने ऑलराउंडर मिचेल मार्श को भी चुना है जिन्हें सिडनी में भारत के खिलाफ पांचवें टेस्ट से बाहर रखा गया था।

See also  बिहार विधानसभा चुनाव : भावना बोहरा को बनाया गया सोनपुर प्रभारी

मैक्सवेल और स्टोइनिस की हुई वापसी

पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल चोटिल थे। इसके अलावा क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने मार्कस स्टोइनिस को भी आराम दिया था, ताकि युवा खिलाड़ियों को मौका मिल सके। हालांकि, चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े टूर्नामेंट के लिए बोर्ड कोई खतरा मोल नहीं लेना चाहता। ऐसे में इन दो मैच विनर्स की वापसी हुई है। बिग बैश लीग और आईपीएल में अपनी बल्लेबाजी से सुर्खियां बटोरने वाले जेक फ्रेजर मैकगर्क ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वह जलवा नहीं बिखेरा है, जिसकी उनसे उम्मीद की जा रही थी। ऐसे में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उनका चयन नहीं करने का फैसला किया है। मिचेल मार्श और ट्रेविस हेड ओपनिंग के लिए उतर सकते हैं। वहीं, मध्यक्रम की जिम्मेदारी स्मिथ, लाबुशेन और इंगलिस संभालेंगे।

Advertisment

ऑस्ट्रेलिया के मुख्य चयनकर्ता जॉर्ज बेली ने कहा, यह संतुलित और अनुभवी टीम है जिसके अधिकांश खिलाड़ी पिछला वनडे विश्व कप , वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज और पाकिस्तान के खिलाफ घरेलू सीरीज खेल चुके हैं।

See also  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कुशाभाऊ ठाकरे और सुंदर लाल पटवा की पुण्यतिथि तथा अरुण जेटली की जयंती पर उन्हें किया नमन...

दो बार चैंपियंस ट्रॉफी जीत चुका है ऑस्ट्रेलिया

चैंपियंस ट्रॉफी का यह नौवां संस्करण है। ऑस्ट्रेलियाई टीम दो बार इसकी विजेता रह चुकी है। कंगारुओं ने 2006 और 2009 में यह टूर्नामेंट जीता था। 2006 में उसने फाइनल में वेस्टइंडीज और 2009 में न्यूजीलैंड को हराया था। इस टीम को ग्रुप-बी में दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और अफगानिस्तान के साथ रखा गया है। ऑस्ट्रेलिया का पहला मुकाबला 22 फरवरी को लाहौर में इंग्लैंड से है। वहीं, 25 फरवरी को टीम दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगी। 28 फरवरी को ऑस्ट्रेलियाई टीम अफगानिस्तान से लाहौर में भिड़ेगी।

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम इस प्रकार है…

See also  सेंट्रल जेल पहुंचे भूपेश बघेल, पूर्व मंत्री लखमा से की मुलाकात, अस्वस्थ होने पर जताई चिंता, कहा – समय बदलते देर नहीं लगता…

पैट कमिंस (कप्तान), एलेक्स कैरी, नाथन एलिस, आरोन हार्डी, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंगलिस, मार्नस लाबुशेन, मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मैथ्यू शॉर्ट, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, एडम जैम्पा।

ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग-11: ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, जोश इंगलिस, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, पैट कमिंस, जोश हेजलवुड, मिचेल स्टार्क, एडम जैम्पा।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!