Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी, PSC की तैयारी कर रहे दो छात्रों की दर्दनाक मौत – चार गंभीर

बिलासपुर,09 दिसंबर। न्यायधानी बिलासपुर में कोनी–सेंदरी मार्ग पर बीती रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर कई बार पलटते हुए सड़क से नीचे उतर गई और झाड़ियों में जा घुसी। इस दर्दनाक घटना में पीएससी की तैयारी कर रहे दो छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार साथी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक, सक्ती जिले के डभरा क्षेत्र के खरकेना निवासी 26 वर्षीय ईशु रत्नाकर बिलासपुर में रहकर पीएससी की तैयारी कर रहा था। मंगलवार रात वह अपने दोस्तों—22 वर्षीय भास्कर राजपूत निवासी जैतपुरी बेमेतरा, अभिषेक बघेल, शेखर चंद्रवंशी, दिशु रत्नाकर और श्याम सिंह राजपूत के साथ कार (क्रमांक OD 15 M 4400) से रतनपुर रोड की ओर खाना खाने जा रहा था। कार ईशु रत्नाकर चला रहा था।

See also  राजधानी में 19 हजार से अधिक फर्जी राशन कार्डों का खुलासा

तुर्काडीह चौक से आगे तेज रफ्तार के कारण कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क से नीचे उतरते हुए पलटकर झाड़ियों में जा धंसी। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में ईशु रत्नाकर और भास्कर राजपूत की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अन्य चार साथी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना कोनी थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!