Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

सप्ताह भर से ग्राम पंचायत कमरीद में सरपंच और सचिव के पद खाली, राजनीति दबाव के चलते स्थापन्न सरपंच और सचिव की नियुक्ति करने में जिला प्रशासन नही दे रहे ध्यान, आर्थिक अनियमितता के चलते एसडीएम ने सरपंच को पद से बर्खास्त किए…

जांजगीर-पामगढ़। सप्ताह भर पूर्व आर्थिक अनियमितता के चलते ग्राम पंचायत कमरीद के सचिव को 10 जुलाई को निलंबित किए गए है और सरपंच को एसडीएम द्वारा 15 जुलाई को धारा 40(2) के तहत बर्खास्त कर दिया गया है। इसके बावजूद जिला प्रशासन द्वारा स्थापन्न सरपंच और सचिव की नियुक्ति नही किया जा रहा है जिससे ग्रामीण आक्रोश में है।
जनपद पंचायत पामगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत कमरीद में सरपंच और सचिव द्वारा लाखो रुपयों आहरण कर निर्माण कार्य नहीं किए जाने की शिकायत पर जांच दल द्वारा शिकायत सही पाने पर सचिव किसून लाल लहरे को 10 जुलाई को निलंबित किया गया एवं सरपंच पुनीता प्रजापति को आर्थिक अनियमितता के आरोप में 15 जुलाई को अनुविभागीय अधिकारी पामगढ़ द्वारा छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम,1993 की धारा 40(2) के तहत सरपंच पद से तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया है। बावजूद इसके एक सप्ताह बीत जाने के बाद जिला प्रशासन द्वारा ग्राम पंचायत कमरीद में स्थापन्न सरपंच और सचिव की नियुक्ति नहीं करना समझ से परे है।
उपसरपंच घासीराम चौहान ने जिला प्रशासन और  जनपद पंचायत पामगढ़ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी पर आरोप लगाए हुए बताया कि आर्थिक अनियमितता के चलते ग्राम पंचायत के सरपंच पुनीता प्रजापति पद से हटाए जाने के बाद भी उनको बचाने में लगे हुए है।सचिव को 10 जुलाई को निलंबित कर देने बाद भी आज तक सचिव की पदस्थापना नही हुई है। इसी तरह सरपंच को 15 जुलाई को एसडीएम पामगढ़ द्वारा बर्खास्त कर देने के बाद स्थापन्न सरपंच की नियुक्ति नहीं पाया है जिससे ग्राम में विकास कार्य ठप्प हो गया है।उपसरपंच चौहान ने बताया कि बरसात के मौसम के चलते गांवो में कई प्रकार की बीमारी फैलाने का दर लगा हुआ है। स्थापन्न सरपंच की नियुक्ति हो जाने से गांव में विकास कार्य प्रारंभ हो जायेगा। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से गांव में स्थापन्न सरपंच और सचिव की नियुक्ति जल्द से जल्द करने की मांग की है।
राजनीति दबाव के चलते नही हो पा रही स्थापन्न सरपंच की नियुक्ति
उपसरपंच की शिकायत पर जांच टीम द्वारा शिकायत सही पाए जाने पर आर्थिक अनियमितता के चलते सचिव को निलंबित और सरपंच पुनीता प्रजापति को पद से एसडीएम ने बर्खास्त कर दिया है।लेकिन जिला प्रशासन  राजनीति दबाव के चलते ग्राम पंचायत में स्थापन्न सरपंच और सचिव की नियुक्ति नही कर पा रहे है।
दरअसल,विधानसभा चुनाव के पूर्व ग्राम पंचायत कमरीद की सरपंच पुनीता प्रजापति कांग्रेस सरकार में माटी कला बोर्ड की सदस्य थी।जैसे ही विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार हुई,भाजपा सरकार बनते ही तlमाटी कला बोर्ड की सदस्य और कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गई। शिकायत कर्ता ने बताया कि
चूंकि प्रदेश में भाजपा की सरकार है और पुनीता प्रजापति भी भाजपा की सदस्य है।जिसको बचाने में सरकार लगी हुई है।इसलिए पंचायत में आज तक
स्थापन्न सरपंच और सचिव की नियुक्ति नही कर पा रहे है।
“विगत एक सप्ताह से सरपंच और सचिव का पद खाली है जिससे ग्राम पंचायत में विकास कार्य नही हो पा रहा है।ग्राम पंचायत में तत्काल स्थापन्न सरपंच और सचिव की नियुक्ति हो ताकि गांव विकास की ओर अग्रसर हो।”
घासीराम चौहान
उपसरपंचग्राम पंचायत कमरीद
“सप्ताह भर पूर्व आर्थिक अनियमितता के चलते ग्राम पंचायत कमरीद के सचिव को 10 जुलाई को निलंबित किए गए है और सरपंच को एसडीएम द्वारा 15 जुलाई को धारा 40(2) के तहत बर्खास्त किया गया है। मेरे द्वारा जिला पंचायत सीईओ और जनपद पंचायत सीईओ को मौखिक शिकायत किया गया है की ग्राम पंचायत कमरीद में स्थापन्न सरपंच और सचिव की नियुक्ति तत्काल किया जाए।”
राघवेंद्र प्रताप सिंह
उपाध्यक्ष
जिला पंचायत जांजगीर चांपा

See also  प्रतिभा, पारदर्शिता और अवसर से ही बनेगा भारत वैश्विक खेल शक्ति, मजबूत खेल व्यवस्था से ही ओलंपिक में सफलता संभव : अरुण साव

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!