Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

2 मई को छत्तीसगढ़ के 60 सिनेमाघरों में रिलीज होगी बहुप्रतीक्षित फिल्म गुइंया-2…

भिलाई। एन माही फिल्म्स प्रोडक्शन के बैनर तले निर्माता मोहित साहू की बहुप्रतीक्षित छत्तीसगढ़ी फिल्म गुइंया-2 अब पूरी तरह से प्रदर्शन के लिए तैयार है। यह फिल्म 2 मई को प्रदेश के 60 से अधिक सिनेमाघरों में एक साथ रिलीज हो रही है, जिनमें भिलाई-दुर्ग के चन्द्रा टॉकीज, मुक्ता भिलाई 3, व्यंकटेश्वर टॉकीज, पीवीआर, अप्सरा, स्वरूप और के शेरा शेरा प्रमुख हैं।

फिल्म के निर्माता मोहित साहू ने बताया कि गुइंया-2 एक्शन, इमोशन, हास्य और पारिवारिक ड्रामा का बेहतरीन मेल है, जो दर्शकों को पूरी तरह बांध कर रखेगी। फिल्म नशा कारोबार जैसे गंभीर मुद्दे पर आधारित है, जिसमें मनोरंजन के सभी ज़रूरी तत्व शामिल हैं।

See also  CG News: सड़क किनारे खड़े ट्रक के पीछे जा टकराई स्कूटी, दो युवकों की हुई मौत

गुइंया-1 की सफलता से सीधा जुड़ा है ये सिक्वल
8 दिसंबर 2023 को रिलीज हुई गुइंया-1 को दर्शकों ने बेहद पसंद किया था और यह फिल्म उस साल की ब्लॉकबस्टर बनकर उभरी थी। उसी सफलता और दर्शकों की मांग पर अब गुइंया-2 को तैयार किया गया है। खास बात यह है कि जहां गुइंया-1 गांव की पृष्ठभूमि पर आधारित थी, वहीं गुइंया-2 में गांव और शहर दोनों की झलक मिलेगी।

दमदार स्टारकास्ट और एक्शन पैक्ड कहानी
अमलेश नागेश (भैरा काका) फिर नजर आएंगे एक्शन अवतार में, प्रकाश अवस्थी खलनायक की भूमिका में दमदार एक्शन करते दिखेंगे, दिलेश साहू, जीत शर्मा, अनिकृति चौहान, दीक्षा जायसवाल, पप्पू चंद्राकर, मोहित जोशी, और अन्य कलाकार फिल्म की कहानी को मजबूती देते हैं।

See also  CG Suicide : फांसी लगाकर प्रेमी जोड़े ने दी जान, पेड़ से लटकती मिली लाश

लोकेशन और टेक्निकल टीम
फिल्म की शूटिंग रायपुर, नया रायपुर, कामराज (अमलेश नागेश का गांव), और गरियाबंद के खूबसूरत प्राकृतिक लोकेशनों पर हुई है।
डायरेक्टर: अमलेश नागेश व रजत सिंह राजपूत
डीओपी: रजत सिंह राजपूत
लेखक: मोहित साहू व ललित शर्मा
संगीत: मोनिका वर्मा, तोषांत कुमार, ओमी स्टाइलो
कोरियोग्राफी: चंदन दीप
एक्शन मास्टर: सतीश अन्ना
एडिटर: गौरांग त्रिवेदी
गायक: सुनील सोनी, मोनिका वर्मा, अनुराग शर्मा, तोषांत कुमार

Advertisment

क्या खास है ‘गुइंया-2’ में?
जो दर्शक गुइंया-1 नहीं देख पाए थे, वे भी गुइंया-2 की कहानी को आसानी से समझ सकेंगे। फिल्म वहीं से शुरू होती है, जहां पिछली फिल्म खत्म हुई थी — “पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त!” गुइंया-2 छॉलीवुड में नए स्टैंडर्ड सेट करने वाली फिल्म साबित हो सकती है।

See also  दिव्यांग छात्रों को स्मार्टफोन एवं  उपकरण वितरण किया गया...                                                   

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!