Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

शादी की खुशी एक पल में गम में बदल गई, अनियंत्रित ट्रक की ठोकर से दूल्हा दुल्हन सहित पांच लोगों की दर्दनाक मौत…

जांजगीर-चांपा। जांजगीर चांपा जिले के पामगढ़ क्षेत्र से है, जहां शादी की खुशी एक पल में गम में बदल गई। अनियंत्रित ट्रक की ठोकर से पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है बलौदा गांव से सोनी परिवार की बारात शिवरीनारायण गई थी। जहां शादी की रस्म पूरी करने के बाद आज सुबह दुल्हन की विदाई हुई। फिर कार में सवार होकर दूल्हा, दुल्हन सहित पांच लोग वापस बलौदा लौट रहे थे। कार मुलमुला थाना क्षेत्र के पकरिया जंगल के पास पहुंची ही थी कि अनियंत्रित ट्रक ने ठोकर मार दी। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि इसमें पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई घटना के बाद चालक ट्रक छोड़ कर फरार हो गया। मृतकों के नाम ओम सोनी, शुभम सोनी-नेहा सोनी (वर -वधु), रेवती सोनी-सरजु सोनी (बहन -बहनोई) बताया जा रहा है। इधर, दुर्घटना के बाद कार से निकल रहा था धुँआ, वहीं मौके पर लोगों की भारी भीड़ लग गई। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।

See also  जब विद्यार्थी कोई गलती करता है तब लोग उससे पूछते हैं तुम्हें किस शिक्षक ने पढ़ाया है -राजेश्री महन्त, स्वर्गीय दुर्गा प्रसाद पांडे एवं केशव प्रसाद पांडे की स्मृति में छात्र छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!