Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैयालाल की पर झूमें श्रद्धालु: बरसते बारिश में भी सैकडौ की संख्या में श्रद्धालु कथा पंडाल मे शामिल हुए…

नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैयालाल की पर झूमें श्रद्धालु:
 
बरसते बारिश में भी सैकडौ की संख्या में श्रद्धालु कथा पंडाल मे शामिल हुए
 
जांजगीर-चांपा। मां चंडी की पावनधरा ग्राम बिर्रा में दुबे परिवार द्वारा आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ दिवस श्रीराम कथा को संगीत के माध्यम से चौपाइयों में वर्णन किया। श्री कृष्ण जन्मोत्सव नंद उत्सव की जीवंत झांकी के साथ कथा सुनाते हुए कथावाचक शैलेंष तिवारी(बिलासपुर वाले)ने कहा कि भगवान का जन्म नहीं होता बल्कि भगवान का अवतार होता है। संगीत के माध्यम से श्रीराम चंद्र कृपाल भजमन का सुंदर चित्रण किया गया। संसार के कल्याण हेतु प्रभु अवतरित होकर पृथ्वी पर बढ़ रहे आसुरी शक्ति के भार को कम करते हैं। जैसा कि मथुरा के राजा कंस का अत्याचार इतना बढ़ गया था कि धरती में त्राही त्राही मच गया था।अतः उसका अंत करने भगवान का जन्म होता है। इसके पहले उन्होंने गज और ग्राह की कथा व वामनावतार की कथा को विस्तार से वर्णन किया। जैसे ही कथा पंडाल पर श्रीकृष्ण जन्म का प्रसंग आया नंद के घर आनंद भयो…….की भक्तिमय वातावरण में उपस्थित श्रद्धालु झूमने लगे जोरदार आतिशबाजी व फूलों की वर्षा की गई।कथावाचक शैलेंष तिवारी ने व्यासपीठ से सभी को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की बधाई देते हुए बधाई गीत भजन प्रस्तुत किया गया। आज की कथा में बीआरसी एच के बेहार,बीडीसी पीली बाई एकादशिया साहू,अभिराम,जितेन्द्र तिवारी,विजय देवांगन,फिरतूराम गुप्ता, नंदलाल श्रीवास,नरेन्द्र यादव, महेश धीवर,परदेशी केवट, भागवत नामदेव,पीईची राठौर,गोपी साहू,विश्वेश्वर साहू,बाबूलाल,रामकुमार धीवर,दुबे परिवार सहित दूर दराज से भक्तजन शामिल हुए थे। आज होगी बाल लीला गोवर्धन पूजा छप्पन भोग की कथा।

See also  मुख्यमंत्री ने बिसाहू दास महंत की पुण्यतिथि पर उन्हें अर्पित किए श्रद्धासुमन...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!