Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

होम्बले फिल्म्स की कांतारा: चैप्टर 1 के रिलीज से पहले मुंबई इवेंट में फिल्म की टीम ने बढ़ाया दर्शकों का उत्साह

मुंबई। होम्बले फिल्म्स और ऋषभ शेट्टी की कांताराः चैप्टर 1 इस साल की सबसे बड़ी सिनेमैटिक अनुभव बनकर सामने आई है। 2022 में कांतारा की ज़बरदस्त सफलता के बाद दर्शक इसके प्रीक्वल का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे। ऐसे में, अब जब ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है, तो दर्शक इसमें रोंगटे खड़े कर देने वाले पल और दिल को छू जाने वाले विजुअल्स देख पा रहे हैं। ये ट्रेलर सिर्फ उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा है, बल्कि उसे पार करने में कामयाब रहा है। कहना होगा कि उसने ऐसा सिनेमैटिक तूफ़ान खड़ा कर दिया जैसा पहले कभी नहीं हुआ। इतिहास रचते हुए, ट्रेलर ने सिर्फ़ 24 घंटे में 107 मिलियन से ज़्यादा व्यूज़ और 3.4 मिलियन से ज़्यादा लाइक्स हासिल किए हैं। अपनी सफलता की लिस्ट में एक और नाम जोड़ते हुए, यह ट्रेलर एक ही दिन में सबसे ज्यादा शेयर किया गया ट्रेलर भी बन गया है।

See also  C.G News : रायपुर पुलिस कमिश्नर का सख्त आदेश, शहर की इन सड़कों पर नहीं होंगे प्रदर्शन

‘कांतारा: चैप्टर 1’ का ट्रेलर सफलता के नए रिकॉर्ड बना रहा है। जहाँ इसे हर तरफ से ज़बरदस्त प्यार और तारीफ मिली है, वहीं 24 घंटों में सबसे ज़्यादा शेयर किया गया ट्रेलर होने का इसका रिकॉर्ड सबसे खास है। ये सच में ट्रेलर की सफलता दिखाता है, क्योंकि व्यूज़ कभी-कभी नकली हो सकते हैं, लेकिन शेयर करना दर्शकों की असली उत्सुकता को दिखाता है। ये भी साफ झलकता है कि लोग इस फ़िल्म पर गर्व महसूस कर रहे हैं और इसे अपना मान चुके हैं।

फिल्म के बहुप्रतीक्षित रिलीज़ से पहले, ऋषभ शेट्टी मुंबई में कांतारा: चैप्टर 1 के एक इवेंट में शामिल हुए, उनके साथ उनकी पत्नी प्रगति शेट्टी थीं, जो फिल्म की कॉस्ट्यूम डिजाइनर भी हैं, और फिल्म की महिला लीड, रुक्मिणी वासनथ। इस इवेंट में प्रोड्यूसर चालुवे गौड़ा, सिनेमैटोग्राफर अरविंद कश्यप और डिस्ट्रीब्यूटर अनिल थादानी की भी मौजूदगी रही। यह एक खूबसूरत आयोजन था, जिसमें स्टार्स, प्रोड्यूसर और मीडिया के बीच दिलचस्प बातचीत देखने को मिली।

See also  न्यूजीलैंड के रचिन रवींद्र को गंभीर चोट, सिर से खून बहते हुए मैदान से बाहर गए...

फिल्म का उत्साह हर जगह महसूस किया जा रहा है, खासकर इसके ट्रेलर और पहले गाने के आने के बाद, जिसने सोशल मीडिया पर खूब धूम मचाई है। फैंस अब फिल्म के रिलीज़ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और दिन गिन रहे हैं, क्योंकि कांतारा: चैप्टर 1 सिर्फ दो दिन में सिनेमाघरों में आने वाली है।

कांताराः चैप्टर 1 होम्बले फिल्म्स की सबसे बड़ी और महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक है। इस फिल्म की क्रिएटिव टीम में म्यूजिक डायरेक्टर बी. अजनीश लोकनाथ, सिनेमैटोग्राफर अरविंद कश्यप और प्रोडक्शन डिज़ाइनर विनेश बंग्लान शामिल हैं, जिन्होंने मिलकर फिल्म की दमदार विजुअल और भावनात्मक कहानी को आकार दिया है।

Advertisment

इसके अलावा, होम्बले फिल्म्स 2022 की इस ब्लॉकबस्टर फिल्म की विरासत को आगे ले जाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। मेकर्स ने ‘कांताराः चैप्टर 1’ के लिए नेशनल और इंटरनेशनल स्पेशलिस्ट के साथ एक बड़ा वॉर सीक्वेंस तैयार किया है, जिसमें 500 से ज़्यादा कुशल फाइटर्स और 3,000 लोग शामिल हैं। यह सीक्वेंस 25 एकड़ में फैले एक पूरे शहर में, ऊबड़-खाबड़ इलाके में 45-50 दिनों के दौरान फिल्माया गया था, जो इसे भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे बड़े सीक्वेंसेज में से एक बनाता है।

See also  जांजगीर-चांपा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस...

यह फिल्म 2 अक्टूबर को दुनिया भर में कन्नड़, हिंदी, तेलुगु, मलयालम, तमिल, बंगाली और अंग्रेजी भाषाओं में रिलीज होगी। यह अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े रहते हुए भी अलग-अलग भाषाओं और क्षेत्रों के दर्शकों तक पहुँचेगी।

फिल्म ‘कांताराः चैप्टर 1’ के साथ, होम्बले फिल्म्स भारतीय सिनेमा की सीमाओं को आगे बढ़ा रही है। यह फिल्म लोककथाओं, आस्था और सिनेमा की शानदार कारीगरी का जश्न मनाती है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!