Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

भाजपा के मंडल अध्यक्षों की  नियुक्ति, चुनाव अधिकारी ने की घोषणा…

जांजगीर-चांपा। भारतीय जनता पार्टी जिला जाँजगीर चाम्पा कार्यलय में गुरुवार को सभी चुनाव अधिकारी व अपेक्षित कार्यकर्ताओ की बैठक रखी गई थी। बैठक को संबोधित करते हुए जिला चुनाव अधिकारी जोगेश लांबा ने उपस्थित कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी चुनाव अधिकारी अपने अपने प्रभार मंडल में यहां से जाकर बंद लिफाफे में प्रदेश भाजपा संगठन द्वारा चुने गए नाम को सभी के सामने खोलकर चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराए और उनके कहे अनुसार सभी चुनाव प्रभारी अपने अपने मंडल गए और प्रदेश नेतृत्व द्वारा तय किए गए एक नाम को सर्वसम्मति से घोषित कर दिए। इस दौरान जिले के सभी मंडलो के कार्यकर्ताओ में घोषित नाम को लेकर हर्ष का माहौल था जिले के सभी कार्यकर्ता ने अपने नए अध्यक्ष का मिठाई खिलाकर पटाखे फोड़कर भाजपा जिन्दाबाद के नारे लगाए। चुनाव अधिकारी द्वारा घोषित मंडल अध्यक्ष में मुलमुला मंडल से विश्वनाथ प्रताप यादव, बलौदा मंडल से निलेश गुप्ता, अकलतरा ग्रामीण मंडल से पवन यादव, जांजगीर ग्रामीण से ध्वजाराम साहु, शिवरीनारायण मंडल से लोकेश शुक्ला, पहरिया से ओम श्रीवास, नवागढ़ से समर्थ सिंह एवं नरियरा मंडल से प्रमोद कौशिक बनाए गए है। उक्त कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष गुलाब चंदेल, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, चुनाव सहप्रभारी लीलाधर सुल्तानीया, नंदनी रजवाड़े, सोशल मीडिया प्रदेश प्रभारी प्रशांत सिंह ठाकुर, जिला महामंत्री पुरूषोत्तम शर्मा, यशवंत साहू, दिनेश सिंह अमर सुल्तानीया, आशुतोष गोस्वामी, भुवनेश्वर साहू, नंद चौधरी, रजनी साहू, धनंजय सिंह ठाकुर, मनोज मिश्रा, निरंजन कोसले, संतोष अग्रवाल, अभिमन्यु राठौर, पंकज अग्रवाल, अजित गढ़वाल, अमित यादव, अनिल शर्मा, रितेश अग्रवाल सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

See also  कलेक्टर, जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों और अधिकारियों-कर्मचारियों ने बोरे-बासी खाकर श्रमिकों का किया सम्मान... अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर मनाया गया बोरे-बासी तिहार...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!