Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

प्रदेश में शिक्षा व स्वास्थ्य की स्थिति ठीक नहीं इसे सुधारना होगा : आनंद प्रकाश मिरी… आप पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद प्रकाश मिरी ने ली पत्रकार वार्ता…

प्रदेश में शिक्षा व स्वास्थ्य की स्थिति ठीक नहीं इसे सुधारना होगा : आनंद प्रकाश मिरी

 आप पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद प्रकाश मिरी ने ली पत्रकार वार्ता

जांजगीर-चांपा। प्रदेश में शिक्षा व स्वास्थ्य की स्थिति ठीक नहीं है। इसे हमें ठीक करना होगा। आज देश की राजधानी दिल्ली व पंजाब की बात करें तो यहां के बड़े लोग भी सरकारी स्कूलों में अपने बच्चों को तालीम दिलाते हंै। इसकी प्रमुख वजह है कि यहां के सरकारी स्कूलों में भी निजी स्कूलों की तरह शिक्षा दिलाई जाती है। इसी तरह स्वास्थ्य सुविधाओं की बात करें तो वहां के एक सरकारी अस्पतालों में भी निजी अस्पतालों की तरह बेहतर स्वास्थ्य सुविधा दी जाती है। यह बातें शनिवार को सर्किट हाउस में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष इंजी. आनंद प्रकाश मिरी ने ‘प्रेस से मिलिए’ कार्यक्रम में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि अब छत्तीसगढ़ में भी दिल्ली व पंजाब की तरह आप पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को मजबूत कर रही है। बीते दिनों फरवरी में अकलतरा में उमड़े जनसैलाब को देखकर कहा जा सकता है कि प्रदेश की जनता अब तीसरा विकल्प तलाश कर रही है। क्योंकि प्रदेश की जनता भाजपा कांग्रेस से ऊब चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में धन संपदा की अकूत संभावनाएं हैं। लेकिन प्रदेश की जनता केवल ठगे जा रहे हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जिले की अकलतरा विधानसभा क्षेत्र के सबसे बड़े दूसरे नंबर के गांव कोटमीसोनार में एक सरकारी हाईस्कूल तक नहीं है, इससे बड़ी विडंबना और क्या हो सकती है। जहां ८ हजार मतदाता हैं और यहां के बच्चे दूसरे गांव में शिक्षा के लिए जाने मजबूर हैं। आप पार्टी की प्रदेश में सरकार आई तो सबसे पहले शिक्षा व चिकित्सा व्यवस्था को पटरी पर लाएगी। उन्होंने कहा कि गांव गांव में क्रशर उद्योग खुल रहे हैं। कंडरा जैसे जंगलों में बारूद की फैक्ट्री लगी हुई है। जो सरकार को नहीं दिख रही है। प्रदेश की सरकार शिक्षा स्वास्थ्य के प्रति गंभीर नहीं है। लोगों की अकाल मृत्यु हो जाने पर उसके पैसे दलाल खा जाते हैं। गरीब वर्ग के लोग इलाज के अभाव में दम तोड़ देते हैं। गांव में प्रदूषण का ग्राफ बढ़ा है, क्योंकि अब हर गांव में उद्योग स्थापित हो रहे हैं। पत्रवार्ता के दौरान बड़ी संख्या में पत्रकार साथी मौजूद रहे।

See also  भैरव बाबा मंदिर प्रांगण में 12 जोड़ों का सामुहिक विवाह संपन्न, 62 ब्राह्मण बटुकों का हुआ उपनयन संस्कार...

इंजीनियरिंग करने के बाद नौकरी छोड़ी फिर ज्वाइन की आप

आनंद प्रकाश मिरी ने अपने पारिवारिक पृष्ठभूमि को पत्रकारों के सामने बयां करते हुए कहा कि उनका बचपन कोटमीसोनार में बीता। उनके पिता रेलवे में नौकरी करते थे। उनकी दिली इच्छा थी कि उसका बेटा इंजीनियर बने। जिसे आनंद ने कर दिखाया और पढ़ाई करने के बाद मुंबई में रिलायंस कंपनी में नौकरी ज्वाइन की। इसके बाद अब उनकी खुद की निजी कंपनी है। जिसके बदौलत इस मुकाम पर हैं। उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी भी एक कार्पोरेट कंपनी में मैनेजर के पद पर पदस्थ हैं।

Advertisment

आप से प्रभावित होकर उतरे मैदान पर

See also  कांग्रेस का गंभीर आरोप: पहले वोट चोरी की चर्चा थी, अब नामांकन पत्र ही हो गया गायब... बम्हनीडीह नगर पंचायत चुनाव में मचा बवाल

पढ़ाई लिखाई करने के बाद आनंद मिरी नौकरी कर रहे थे लेकिन आप पार्टी के रीति निती से वे बेहद प्रभावित हुए और दिल्ली के सीएम केजरीवाल के संपर्क में आकर वे आप पार्टी ज्वाइन की। उनकी मंशा है कि प्रदेश में आने वाले दिनों में एक न एक दिन दिल्ली व पंजाब की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में भी आप की सराकार आएगी। इसके लिए वे मैदानी स्तर पर कार्यकर्ता तैयार कर रहे हैं और काफी हद तक लाखों की तादात में कार्यकर्ता आप से प्रभावित होकर खुद ब खुद जुड़ रहे हैं। जिसे देख ऐसा लग रहा है कि निश्चित ही आप पार्टी दिल्ली व पंजाब की तरह छत्तीसगढ़ में भी मजबूत होगी।

See also  मुख्यमंत्री को पुुलिस अधीक्षक (मुख्यमंत्री सुरक्षा) प्रफुल्ल ठाकुर ने दी नववर्ष की शुभकामनाएं...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!