Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

मुर्गी फार्म में खौफनाक वारदात: अंदर का नजारा देख दंग रह गया कारोबारी…

दुर्ग। जिले में कुछ अज्ञात बदमाशों ने एक मुर्गी फार्म में घुसकर 500 मुर्गियों को मार डाला। आरोपियों ने डंडे से पीट-पीटकर मुर्गियों को मारा है। बताया जा रहा है फॉर्म मालिक से आपसी रंजिश के चलते इस घटना को अंजाम दिया है। घटना 18 मार्च की है। मामला पुलगांव थाना के जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र का है। फार्म के मालिक ने बताया कि अगले दिन सुबह जब वे फार्म आए तो मुर्गियां मरी मिली थी। इनमें देशी और विदेशी नस्ल की मुर्गियां थी जिससे उन्हें लाखों का नुकसान हुआ है। शिकायत के तीन दिन बाद भी आरोपी नही पकड़ाए है।

See also  सेवा निवृत्त आरक्षक को शाल श्रीफल भेंट कर दी गई पुलिस अधीक्षक द्वारा विदाई...

ग्राम सिरसा खुर्द निवासी अरविंद सर्वे ने शिकायत दर्ज कराई है कि बीते 18 मार्च की रात किसी ने उसके मुर्गी फार्म में घुसकर 500 मुर्गियों का कत्ल कर दिया है। अरविंद ने जेवरा पुलिस को बताया कि वो मुर्गी फार्मिंग का व्यवसाय करता है। उसने फार्म की सुरक्षा के लिए बाकायदा एक चौकीदार भी रखा हुआ है।
उसने बताया कि 18 मार्च को उसका चौकीदार किसी काम के चलते अपने घर चला गया था। रात में फार्म में कोई नहीं था। इस बात की जानकारी उसके विरोधियों को लग गई। इसका फायदा उठाकर कुछ लोग रात में उसके मुर्गी फार्म के अंदर घुस गए। उन्होंने डंडा से पीट-पीटकर फार्म के अंदर 500 मुर्गियों को मार डाला।

See also  राजीव गांधी जयंती पर कांग्रेस सेवादल ने सलखन में किया वृक्षारोपण,  पर्यावरण बचाने का लिया संकल्प

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!