Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

नेशनल हेराल्ड घोटाले पर गरमाई सियासत,  भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश भर में कर रही कांग्रेस कार्यालय का घेराव…

जांजगीर-चांपा। नेशनल हेराल्ड घोटाले में गांधी परिवार पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की चार्जशीट दाखिल होने के बाद छत्तीसगढ़ में राजनीतिक माहौल गरमा गया है।

भारतीय जनता युवा मोर्चा, छत्तीसगढ़ के प्रदेश उपाध्यक्ष जितेन्द्र देवांगन ने पत्रकार बन्धुओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी और गांधी परिवार पर नेशनल हेराल्ड घोटाले को लेकर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा दाखिल चार्जशीट के आधार पर इसे देश की संपत्ति की लूट और जनता के विश्वास के साथ विश्वासघात बताया।

चार्जशीट में कांग्रेस नेतृत्व – सोनिया गांधी, राहुल गांधी, सैम पित्रोदा और सुमन दुबे को मनी लॉन्ड्रिंग जैसे गंभीर अपराधों में आरोपी बनाया गया है। देवांगन ने बताया कि 661 करोड़ की सार्वजनिक संपत्ति को मात्र 50 लाख में यंग इंडियन लिमिटेड (YIL) को ट्रांसफर किया गया, जिसमें गांधी परिवार की 76% हिस्सेदारी है।
उन्होंने कहा कि यह सिर्फ आर्थिक भ्रष्टाचार नहीं, बल्कि एक सुनियोजित षड्यंत्र है, जिसने पत्रकारिता के नाम पर ली गई जमीनों का व्यावसायिक दोहन किया।

See also  CG NEWS : बस्तर वामपंथी उग्रवाद प्रभावित जिलों की सूची से बाहर

युवा मोर्चा की माँगें:
गांधी परिवार की संपत्तियों की गहन और निष्पक्ष जांच की जाए।
दोषियों को सख्त सजा मिले।
भ्रष्ट नेताओं को राजनीति से बाहर किया जाए।

श्री देवांगन ने युवाओं से आह्वान किया कि वे इस भ्रष्टाचार के खिलाफ एकजुट हों और ऐसे नेताओं को सबक सिखाएं जिन्होंने देश की भावी पीढ़ी के साथ धोखा किया है। देश अब परिवारवाद और भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं करेगा।

Advertisment

जिसके विरोध में आज भारतीय जनता युवा मोर्चा छतीसगढ़ के सभी जिला मुख्यालयों में कांग्रेस कार्यालय का घेराव कर सोनिया गाँधी व राहुल गाँधी के पुतले का दहन कर रही है।

See also  पिकअप और ट्रक में हुई भिड़ंत, 2 महिलाओं की मौत...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!