Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

ड्राइवरों की मनमानी बदस्तूर जारी, एस ई सी एल प्रबंधन और पुलिस के प्रयास को दिखा रहे हैं ठेंगा…

कोरबा। कोलयंचल क्षेत्र कुसमुंडा में रोड़ सेल टेलर डाइवरों के मनमानी के कारण इमली छापर से भुट्टा चौक तक आये दिन सड़क पर जाम लग रहें हैं जिससे आम राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है!

ड्राइवरों के द्वारा आये दिन मनमाने तरीके से सड़क मे वाहनों को गलत साईड से निकलना या खड़ा कर देना आम बात हो गई है और जिसके कारण सड़क में जाम की स्थिति बन रही है जाम की समस्या को देखते हुए एसईसीएल कुसमुंडा प्रबंधन और कुसमुंडा पुलिस के संयुक्त प्रयास से सड़क पर क्रांक्रीट वाल बेरीकेडिंग लगाया गया था ताकी भारी वाहनों की मनमानी पर लगाम लग सके लेकिन वह भी असफल दिखाई पड़ रहा है!

See also  छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ ने नव पदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी का पुष्प गुच्छ  से सौजन्य भेंट कर किया अभिनंदन...

सड़क पर जाम की समस्या को देखते हुए कुसमुंडा पुलिस द्वारा चालानी कार्यवाही करने हिदायत दी गई थी और एसईसीएल कुसमुंडा प्रबंधन के द्वारा रोड सेल के वाहनों को ब्लैक लिस्ट करनी की बात कही गई थी फिर भी वाहन चालकों की मनमानी बदस्तूर जारी हैं और सड़क पर जहाँ मर्जी वाहनों को मनमाने ढंग से खड़ा कर रहे हैं अब देखने वाली बात है की मनमाने ढंग से खड़ा करने वाले वाहन चालकों पर क्या कुसमुंडा पुलिस कार्यवाही करती है और एसईसीएल कुसमुंडा प्रबंधन ऐसे वाहनों को ब्लैक लिस्टेड करेगी।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!