Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Ram Teri Ganga Maili की एक्ट्रेस ने कहा उस जमाने में अभिनेत्रियां ऐसे चेंज करती थी कपड़े…

फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ (Ram Teri Ganga Maili) से फिल्मी दुनिया में डेब्यू करते ही रातोंरात स्टार बनीं एक्ट्रेस मंदाकिनी (Mandakini) हाल ही में इंजियाज बेस्ट डांसर शो में नजर आईं. यहां उन्होंने बताया कि कैसे 80 के दशक में हीरोइनें कपड़े बदलती थीं. उस वक्त से लेकर अब तक में कितना बदलाव आ गया है.

वहीं, हाल ही में इंजियाज बेस्ट डांसर शो के होस्ट हर्ष लिंबाचिया (Haarsh Limbachiyaa) ने जज मलाइका से पूछा कि आजकर जब हम हीरोइनों को देखते हैं, तो उनके साथ कई लोग चलते हैं. ऐसे में हंसते हुए मलाइका जबाव देते हुए कहती हैं कि इस बारे में बात ना ही करें. वहीं मंदाकिनी (Mandakini) ने इसपर जवाब देते हुए बताया कि पहले और अब के बॉलीवुड में कितना अंतर है. कैसे उस वक्स कपड़े बदलने के लिए एक्ट्रेस परेशान होती थी. हम लोग ड्रेस कैसे चेंज करते थे? स्टूडियो में हैं तो मेकअप रूम होता था तो आसानी से हो जाता था, लेकिन जब आउटडोर पर रहते थे तो सोचिए कैसे करते होंगे हम लोग.

See also  Raipur GST Scam: रायपुर में DGGI का बड़ा एक्शन: ₹6.93 करोड़ के फर्जी ITC घोटाले का मास्टरमाइंड हरीश वाधवानी गिरफ्तार

मंदाकिनी (Mandakini) ने आगे बताया कि, कपड़े बदलने के लिए हम लोग आसपास के घरों के लोगों से रिक्वेस्ट करते थे. किसी का घर अगर पास में होता था, तो उनसे बोलते थे कि क्या आपका एक कमरा मिल सकता है. ऐसे करके रूम लेते थे. या कभी 4-5 लोग खड़े हो जाते थे पर्दे से कवर करके और फिर हम सारे कपड़े बदलते थे. उसवक्त तो ये सब करके गुस्सा भी आता था, लेकिन फिर लगता था कि कोई नहीं हर कोई ऐसे ही कर रहा है.

बता दें कि मंदाकिनी (Mandakini) ने साल 1885 में ‘राम तेरी गंगा मैली’ (Ram Teri Ganga Maili) से फिल्मी सफर की शुरुआत की थी. यह फिल्म सुपरहिट थी और इस मूवी ने मंदाकिनी (Mandakini) को सुपरस्टार बना दिया था. इसके बाद उन्होंने कुछ ही फिल्म की फिर वो इंडस्ट्री से दूर हो गई.

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!