Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

ग्राम कोसा में सार्वजनिक जगह पर तलवार लहराते हुए लोगो को भयभीत करने वाला आरोपी को लोहे का तलवार के साथ किया गिरफ्तार…

जांजगीर-चांपा। मुलमुला पुलिस को 09 दिसम्बर 23 को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम कोसा बाजार पारा प्राथमिक स्कूल के पास सार्वजनिक जगह पर रोहित उर्फ गौरी बर्मन साकिन कोसा अगहापारा  द्वारा लोहे का तलवार लहराह कर आने-जाने वाले लोगो को भयभीत कर रहा है की सूचना पर रेड कार्यवाही किया गया। आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा जिसके कब्जे एक लोहे का तलवार बरामद कर आरोपी के विरुद्ध थाना मुलमुला में अपराध क्रमांक 328/2023 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।
आरोपी रोहित उर्फ गौरी बर्मन का कृत्य अपराध धारा सदर का सबूत पाये जाने विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
 उपरोक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक सागर पाठक थाना प्रभारी मुलमुला एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

See also  RBI guidelines for bank loan : लोन लेने वालों के फायदे के लिए RBI ने बैंकों को जारी किए सख्त दिशा-निर्देश, करोड़ों उपभोक्ताओं को होगा लाभ...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!