Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

टूरिज्म बोर्ड की महिला अधिकारी को अश्लील मैसेज और न्यूड फोटो भेजने वाला आरोपी पुलिस के रडार पर; रायपुर में केस दर्ज…

रायपुर : राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड की एक महिला अधिकारी के साथ अश्लील हरकत और ऑनलाइन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। अज्ञात युवक पर फोन कॉल के दौरान आपत्तिजनक बातें करने, सेक्स की डिमांड करने और व्हाट्सऐप पर नग्न तस्वीरें भेजने का आरोप लगा है। महिला अधिकारी की शिकायत पर टिकरापारा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक पीड़िता ने शिकायत में बताया कि 30 अप्रैल की सुबह एक अज्ञात नंबर से कॉल आया था। कॉल करने वाले व्यक्ति ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए निजी जीवन से जुड़े सवाल पूछे और अश्लील बातें कीं।

See also  Raigarh News: पुलिस ने आधे दर्जन से अधिक मवेशियों को कराया मुक्त, चालक वाहन छोड़कर हुआ फरार; जांच में जुटी पुलिस

जब महिला अधिकारी ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने गाली-गलौज शुरू कर दी।

Advertisment

पीड़िता का आरोप है कि 4 मई को उसी नंबर से दोबारा कॉल और व्हाट्सऐप मैसेज आने लगे। इस दौरान आरोपी ने अपनी नग्न तस्वीरें भेजकर उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया। लगातार हो रही इस हरकत से महिला अधिकारी तनाव में हैं।

महिला ने संबंधित मोबाइल नंबर पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस साइबर सेल की मदद से आरोपी की पहचान करने में जुटी हुई है। टिकरापारा पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

See also  बिर्रा में चल रहे सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण का बीईओ एम डी दीवान ने किया निरीक्षण... आधारभूत प्रविष्टि का लिया जायजा, अपेक्षित कम सर्वे पर जताई नाराजगी...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!