Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG Politics : अरुण साव का भूपेश बघेल और राहुल गांधी पर निशाना, बोले- जहां जाएंगे, कांग्रेस हारेगी

रायपुर : रायपुर में पांच राज्यों के चुनाव परिणाम आने के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस नेतृत्व पर तीखा हमला बोला है।

साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता पहले ही भूपेश बघेल को नकार चुकी है, ऐसे में अन्य राज्यों की जनता उन्हें क्यों सुनेगी। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जहां राहुल गांधी और भूपेश बघेल जाते हैं, वहां कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ता है। साव ने यह भी आरोप लगाया कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस लगातार चुनाव हारती रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया बयान का जिक्र करते हुए साव ने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा अब कम्युनिस्ट सोच से प्रभावित होती दिख रही है। उनके मुताबिक पार्टी की गतिविधियां देशहित के खिलाफ हैं और “अर्बन नक्सल” जैसी प्रवृत्तियों से मेल खाती हैं।

See also  25 साल पुरानी हरिभरी शासकीय उद्यान पंचायत और राखड़ माफियाओं के प्रकोप में, 12 हजार टन से अधिक राखड़ का किया गया है दस एकड़ उद्यान के समीप डंप, पर्यावरण व ग्राम पंचायत अनुमति संदेह के दायरे में...

इसी दौरान कांग्रेस संगठन में हुए बदलाव पर भी साव ने प्रतिक्रिया दी। फूलोदेवी नेताम के बाद संगीता सिन्हा को महिला कांग्रेस की जिम्मेदारी दिए जाने को लेकर उन्होंने कहा कि पार्टी के भीतर गुटबाजी चरम पर है। उनका आरोप है कि नेताओं के आपसी विवाद के चलते कार्यकर्ता पार्टी छोड़ रहे हैं और इससे कांग्रेस की स्थिति लगातार कमजोर हो रही है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!