Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

कोलड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर एवं विडियो फोटो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार…

जांजगीर-चांपा। कोलड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर एवं विडियो फोटो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी को जांजगीर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़िता ने थाना जांजगीर में 18 जनवरी 24 को रिपोर्ट दर्ज कराई की आरोपी मायाराम उर्फ मयंक से जान पहचान होने से आरोपी द्वारा अपने क्वाटर ले जाकर धोखा से कोल्ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला कर पिला दिया और नशा हो गया। उसी का फायदा उठा कर आरोपी मायाराम उर्फ मयंक ने जबरदस्ती दैहिक शोषण किया विरोध की तो घटना का वीडियो फोटो रखा हू जिसे वायरल कर दूंगा का धमकी देने लगा। पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना जांजगीर में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 57/2024 धारा 376 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।

See also  पिकअप और ट्रक में हुई भिड़ंत, 2 महिलाओं की मौत...

विवेचना के दौरान आरोपी मायाराम उर्फ मयंक ध्रुव को पुलिस हिरासत में लेकर दिनांक घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया। उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक अशोक वैष्णो, सहायक उप निरीक्षक बलवंत धृतलहरे, महिला आरक्षक रेखा यादव का सराहनीय योगदान रहा।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!