Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविरों में ग्रामीणों को मिल रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी और लाभ, शुक्रवार को 5 ग्राम पंचायतों में आयोजित किया गया संकल्प शिविर, स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों का स्वास्थ्य जांच कर किया गया उपचार…

सक्ती। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत शुक्रवार को जिले के 5 ग्राम पंचायतों में आयोजित संकल्प यात्रा शिविरों में जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी और लाभ ग्रामीणों को दी गई। इस दौरान विभिन्न योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड सहित अन्य योजना के लाभार्थीयो को जानकारी प्रदान और लाभान्वित किया गया। जिले में आज जनपद पंचायत डभरा के ग्रामपंचायत भवन अमलडीहा, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भवन डोमनपुर में, शासकीय प्राथमिक स्कूल भवन पेंड़रुन्वा, और जनपद पंचायत मालखरौदा के ग्राम पंचायत भवन बरभाठा व प्राथमिक शाला भवन घोघरी में शिविर का आयोजन किया गया l उक्त सभी स्थानों में विकसित भारत संकल्प शिविरों का आयोजन किया गया। इन संकल्प शिविरों में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और पंचायत पदाधिकारियों के साथ ही बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उत्साहपूर्वक शामिल हुए।

See also  रायगढ़ के महिला टीचर की बीजापुर सड़क हादसे में गई जान, स्कूटी सवार महिला को ट्रैक्टर ने मारी जोरदार टक्कर

शिविर में इस मौके पर ग्रामीणों को वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत बनाने की शपथ दिलाई गयी। कार्यक्रम में राजस्व, खाद्य, कृषि, उद्यानिकी,स्वास्थ्य, पशुधन विकास विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा स्टॉल लगाकर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से लाभान्वित करते हुए आम जन को योजनाओ की जानकारी प्रदान किया गया। संकल्प यात्रा कार्यक्रम में स्कूली बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की भी प्रस्तुति दी गई। साथ ही एलईडी वैन के माध्यम से शासन की योजनाओं सम्बन्धी जानकारी तथा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत संकल्प सन्देश को ग्रामीणों ने पूरी तन्मयता के साथ सुना। वहीं स्वास्थ्य शिविरों में ग्रामीणों का स्वास्थ्य जांच कर उन्हें औषधि प्रदान किया गया। इस मौके पर संकल्प शिविरों में विभिन्न विभागों द्वारा जनसाधारण को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करने हेतु स्टॉल भी लगाया गया। शिविर में योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए पात्र व्यक्तियों से आवेदन पत्र प्रतिपूरित कराया गया। वहीं इन योजनाओं से चयनित हितग्राहियों को लाभान्वित भी किया गया। इसके साथ ही हितग्राहियों ने विभिन्न योजनाओं के तहत मिले लाभ से उनके जीवन में आए बदलाव की जानकारी को उपस्थित ग्रामीणों के साथ साझा भी किया। इस दौरान जिला प्रशासन व विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी तथा क्षेत्र के पंचायत पदाधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

See also  कोरबा से एक जादुई कलश मिला, विदेश में कीमत अरबों में, शातिर ठगों ने 1.94 करोड़ ठगे 4 गिरफ्तार

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!