Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

सोना चांदी के दुकानदार को बातों-बातों में उलझाकर छलपूर्वक सोना चांदी का जेवर को लेकर धोखाधड़ी करने वाला आरोपी को उड़िसा राज्य से किया गिरफ्तार…

जांजगीर-चांपा। प्रार्थी पवन कुमार देवांगन उम्र 42 साल निवासी देवांगन मोहल्ला बलौदा थाना बलौदा द्वारा 08 फरवरी 2023 को रिपोर्ट दर्ज कराया था कि हमेशा की तरह दुकान बंद करके दुकान में रखे सोना, चांदी का आभूषण को बैग में भरकर घर ले जाते थे। 07 फरवरी 2023 रात्रि में दुकान को बंद कर आवेदक के पिता जी द्वारा सोना, चांदी का आभुषण को बैग में भरकर घर ले आया था। 08 फरवरी 2023 को सुबह बैग को खोलकर देखा तो सोना चांदी का आभुषण जुमला किमती 4,50,000 रुपए नही था। दुकान में लगे सीसीटीवी पूटेज को चेक किया तो 07 फरवरी 2023 को एक अज्ञात व्यक्ति टोपी पहनकर, चेहरा में मॉस लगाकर चांदी का ताबिज दिखाओ कहकर बोला और 130 रूपए में ताबिज खरीदा इसी बीच आरोपी द्वारा लाकेट दिखाओं कहकर बातों-बातों में उलझाकर दुकार के दराज में रखे प्लास्टिक के डिब्बे से सोने के आभूषण को छल पूर्वक निकालकर ले गया कि रिपोर्ट पर थाना बलौदा में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 70/2023 धारा 420 भादवि, कायम कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना दौरान थाना बलौदा पुलिस द्वारा दुकान में लगे सीसीटीवी का बारिकी से अवलोकन किया। अज्ञात आरोपी का पतासाजी की जा रही थी कि मुखबीर के सूचना पर आरोपी उड़िसा क्षेत्र का होना पता चलने पर आरोपी को उसके सकुनत से पकड़ा। जिसको हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर धोखाधड़ी करना स्वीकार कियें जाने तथा आरोपी के कब्जे से बिक्री राशि 17000 रुपए नगदी बरामद किया जाकर विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है, प्रकरण की विवेचना जारी है।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मनोहर सिन्हा थाना प्रभारी बलौदा, सउनि कौशल सिदार, प्रआर गजाधर पाटनवार, आरक्षक युवराज सिंह, शहबाज अहमद, देवराज लसार का सराहनिय योगदान रहा।

See also  हत्याकांड का पर्दाफाश: स्कूटी सवार की हत्या कर लूटपाट करने वाला गिरोह गिरफ्तार, स्कॉर्पियो से की थी वारदात

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!