Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

बम्हनीडीह में चाकू से हमला कर दो को गंभीर रूप से घायल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, घटनास्थल से चाकू व मोटरसाइकिल बरामद…

जांजगीर-चांपा,04 दिसंबर। जिले के बम्हनीडीह थाना क्षेत्र में सतबहिनिया मंदिर परिसर में चाकू से हमला कर दो लोगों को गंभीर रूप से घायल करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त धारदार चाकू और मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। आरोपी के खिलाफ धारा 296, 351(3), 109 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

घटना 3 दिसंबर दोपहर लगभग 1:20 बजे की है। प्रार्थी नीरज सोनी अपने दो साथियों के साथ सतबहिनिया मंदिर घूमने गया था। इसी दौरान ग्राम रोहदा निवासी जागेश्वर दास महंत उर्फ राजा वहां पहुँचकर शराब भट्ठी की ओर से आया और गाली-गलौज करने लगा। मना करने पर उसने जान से मारने की धमकी देते हुए शिवा सोनी पर धारदार चाकू से हमला किया, जिसमें उसके पेट में गंभीर चोट आई। बीच-बचाव करने आए शिवम सोनी को भी आरोपी ने चाकू मारकर घायल कर दिया। आरोपी ने प्रार्थी को भी दौड़ाया, लेकिन वह भागकर बच गया।

See also  CG JOBS : छत्तीसगढ़ में रोजगार का बड़ा मौका: रायपुर में 9-10 अक्टूबर को लगेगा राज्य स्तरीय रोजगार मेला, 10 हजार पदों पर होगी भर्ती

शिकायत पर बम्हनीडीह थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 113/2025 दर्ज कर विवेचना शुरू की। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप और SDOP चांपा यदुमणी सिदार के निर्देशन में पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की। पतासाजी के बाद आरोपी जागेश्वर दास महंत को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में आरोपी ने पुरानी पैसों की लेन-देन की रंजिश के चलते घटना को अंजाम देना कबूल किया। उसके बयान के आधार पर वारदात में प्रयुक्त चाकू और मोटरसाइकिल बरामद की गई। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

कार्रवाई में उप निरीक्षक के.पी. सिंह, प्रधान आरक्षक मिलन राठौर, राकेश चतुर्थी, आरक्षक शैलेन्द्र राठौर, जयराम बिंझवार, सचेन्द्र साहू, उमेश कश्यप, अमीर सिंह पैकरा सहित थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!